Ghaziabad News: यूपी के गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक सब इंस्पेक्टर एक फरियादी से बदसलूकी करता नजर आ रहा है. जानकारी के मुताबिक, यह मामला टीला मोड़ थाना क्षेत्र का है, जहां सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज विमल कुमार एक महिला से बेहद अभद्र भाषा में बात करते नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं, वह कुर्सी पर बैठकर महिला को धमकाते हुए यहां तक कह रहे हैं कि वह उसके पति को रेप केस में फंसा देंगे.
वीडियो वायरल होते ही पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं. मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकी इंचार्ज विमल कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है. यह घटना न सिर्फ पुलिस की छवि पर सवाल उठाती है, बल्कि महिला सुरक्षा और सम्मान जैसे अहम मुद्दों को भी उजागर करती है.
गाजियाबाद का गालीबाज दरोगा सस्पेंड
#गाजियाबाद : टीला मोड़ क्षेत्र की सिकंदरपुर चौकी के इंचार्ज को महिला से अभद्र भाषा में बात करने और रौब झाड़ने के मामले में लाइन हाजिर कर दिया गया है। @ghaziabadpolice https://t.co/tEdv7hoa9P
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) April 15, 2025













QuickLY