Matunga Shocker: मुंबई के माटुंगा में 4 लोगों पर तलवार, चाकू और लाठियों से हमला, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ किया मामला दर्ज (Watch Video)

शनिवार रात को मुंबई के माटुंगा में आतंक का नाच देखा गया. जिसमें 8 से 10 युवक हाथों में चाकू, तलवार और लाठियां लेकर एक जगह पर पहुंचे और बिल्डिंग के नीचे से लाठियां ऊपर की और बरसाने लगे और इन लोगों ने चार लोगों पर जानलेवा हमला किया.

Credit-(X,@fpjindia)

मुंबई, महाराष्ट्र: शनिवार रात को मुंबई के माटुंगा में आतंक देखा गया. जिसमें 8 से 10 युवक हाथों में चाकू, तलवार और लाठियां लेकर एक जगह पर पहुंचे और बिल्डिंग के नीचे से लाठियां ऊपर की और बरसाने लगे और इन लोगों ने चार लोगों पर जानलेवा हमला किया. इन लोगों में से कुछ आरोपियों ने अपने मुंह रुमाल से ढंके हुए थे. इस दौरान कई देर तक इन्होने परिसर में हंगामा किया. ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. इस घटना के बाद परिसर के लोग दहशत में है. इस हमले में बाद घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है.

इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @fpjindia नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Mumbai Airport Fight: मुंबई एयरपोर्ट पर जमकर मारपीट, सिक्योरिटी गार्ड्स और कैब ड्राइवर्स ने एक दुसरे पर लात घूसे बरसाएं, वीडियो आया सामने (Watch Video)

हथियारों से लैस आरोपियों ने चार लोगों पर किया जानलेवा हमला

चेहरे ढककर पहुंचे हमलावर

हमलावरों ने अपने चेहरे स्कार्फ और हेलमेट से छिपा रखे थे, ताकि उनकी पहचान न हो सके.फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ आरोपी कैमरे की ओर तलवारें और लाठियां फेंकते नज़र आ रहे हैं. हमले के दौरान इलाके में अफरातफरी मच गई और घायल लोग गंभीर स्थिति में हॉस्पिटल पहुंचाए गए.पुलिस को प्रारंभिक जांच में यह मामला किसी पारिवारिक रंजिश या पुरानी दुश्मनी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. हालांकि, अधिकारियों ने जांच जारी रखी है और हमले के पीछे की असली वजह की तह तक जाने का प्रयास किया जा रहा है.

हिरासत में 7 आरोपी

इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.जिनमें से सात को तुरंत हिरासत में ले लिया गया है.एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.घटना के बाद माटुंगा क्षेत्र में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. स्थानीय लोगों में इस हमले को लेकर डर का माहौल बना हुआ है. पुलिस ने कहा है कि बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी.

 

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Gold Rate Today, May 13, 2026: आयात शुल्क बढ़ने से आसमान पर पहुंचे सोने के दाम, जानें दिल्ली-मुंबई समेत आपके शहर का ताजा भाव