नाशिक, महाराष्ट्र: नाशिक शहर में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है. सड़कों पर पानी भर जाने के कारण लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कई सड़कों ने तालाब का रूप ले लिया है और वाहन चालकों को पानी में रास्ता ढूंढ़ना मुश्किल हो रहा है.लगातार हो रही बारिश का असर गोदावरी नदी पर साफ नजर आने लगा है. शहर की छोटी-बड़ी नदियों और नालों का पानी गोदावरी में मिल रहा है, जिससे नदी में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण कई मंदिर पानी में डूब चुके है. वीडियो को सोशल मीडिया X पर @AHindinews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी! रायगढ़, रत्नागिरी और पुणे के लिए ऑरेंज अलर्ट, मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए येलो अलर्ट जारी
नाशिक में बाढ़ जैसे हालात
#WATCH नासिक (महाराष्ट्र): गोदावरी नदी के उफान पर आने से शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई ऐतिहासिक मंदिर और घाट जलमग्न हो गए हैं। pic.twitter.com/3O5I9LC9O8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2025













QuickLY