राजस्थान में भारी बारिश से घर की दीवार ढहने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

राजस्थान के बूंदी जिले में मूसलाधार बारिश की वजह से एक घर की दीवार ढहने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

कोटा, चार अगस्त: राजस्थान के बूंदी जिले में मूसलाधार बारिश की वजह से एक घर की दीवार ढहने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई. पुलिस ने बुधवार को बताया कि मलबे में घर के दो और लोगों के फंसे होने की आशंका है. उन्होंने बताया कि घटना नवघाट क्षेत्र में मंगलवार व बुधवार की दरम्यानी रात को हुई है.

पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा ने कहा कि घर की एक पुरानी दीवार गिर गई. इस घर में दो भाई महेंद्र केवट और महावीर केवट अपने परिवार के साथ रहते थे. उनके मुताबिक, दीवार गिरने से घर की छत ढह गई, जिससे परिवार के सभी सात सदस्य मलबे में दब गए.

उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को मलबे से निकालने में कामयाब रही. उन्होंने कहा कि बुधवार सुबह तीन अन्य को निकाला लिया गया. मीणा ने बताया कि मलबे में फंसे परिवार के बाकी दो सदस्यों को निकालने के लिए अभियान जारी है.

केशवरायपाटन के थानेदार लोकेंद्र पालीवाल ने कहा कि मलबे से निकाले गए सभी पांच सदस्यों - दो महिलाओं और तीन नाबालिग लड़कियों ने दम तोड़ दिया. उन्होंने कहा कि घर का निर्माण दशकों पहले अनियोजित तरीके से किया गया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड