Vande Bharat Express Trial: बिहार के लोगों के लिए खुशखबरी है. वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) का आज (12 जून) को पटना से रांची के बीच ट्रायल रन शुरू हुआ . पटना-रांची के बीच चलने वाली सेमा हाई स्पीड ट्रेन को पटना जंक्शन से सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर रवाना हुई और बरकाकाना के रास्ते यह ट्रेन रांची पहुंचेगी. 08.20 बजे गया पहुंचेगी और यहां से 08.30 बजे प्रस्थान कर 13.00 बजे रांची पहुंचेगी. हाई स्पीड इस ट्रेन के ट्रायल को लेकर बिहार के लोग खुश भी देखे गए. ट्रायल रन के दौरान लोग सेल्फी लेते दिखाई दिए. भारत का यह ट्रायल रन नियमित परिचालन के पूर्व सुरक्षा जांच आदि के लिए पूर्णतया परिचालनिक/प्रायोगिक उद्देश्य से किया जा रहा है.
Video:
#WATCH | First trial of Vande Bharat Express conducted between Patna and Ranchi.
(Visuals from Patna Junction, Source: ECR) pic.twitter.com/PgyBLW1Z3P
— ANI (@ANI) June 12, 2023












QuickLY