25 जुलाई आज का इतिहास: इस तारीख को हुई थी विज्ञान की एक बड़ी उपलब्धि दर्ज, पहले टेस्ट ट्यूब से हुआ था शिशु का जन्म

दुनिया के इतिहास में आज की तारीख पर विज्ञान की एक बड़ी उपलब्धि दर्ज है. दरअसल आज ही के दिन पहले टेस्ट ट्यूब शिशु का जन्म हुआ था. करीब ढाई किलोग्राम वजन की लुई ब्राउन आधी रात के बाद सरकारी अस्पताल में पैदा हुई. इसी के साथ ओर भी कई खास दिनों में दर्ज हुआ आज का तारीख.

नवजात शिशु/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Twitter)

25 जुलाई आज का इतिहास: दुनिया के इतिहास में आज की तारीख पर विज्ञान की एक बड़ी उपलब्धि दर्ज है. दरअसल आज ही के दिन पहले टेस्ट ट्यूब (Test Tubes) शिशु का जन्म हुआ था. इंग्लैंड के ओल्डहैम शहर में 1978 में दुनिया की पहली आईवीएफ शिशु लुई ब्राउन का जन्म हुआ. करीब ढाई किलोग्राम वजन की लुई ब्राउन आधी रात के बाद सरकारी अस्पताल में पैदा हुई.

यह प्रणाली दुनियाभर के नि:संतान दंपतियों के लिए एक वरदान साबित हुई और लुई के जन्म की खबर फैलते ही अकेले ब्रिटेन के ही करीब 5000 दंपती ने इस नयी प्रणाली के जरिए संतान प्राप्त करने की इच्छा जाहिर की. आज यह पद्धति भारत सहित दुनियाभर में प्रचलित है और हर दिन हजारों महिलाएं इसके जरिए गर्भ धारण कर रही हैं.

यह भी पढ़ें : 20 जून आज का इतिहास : आज ही के दिन मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस की हुई थी ओपिंगिंग, जानें और खास बातें

देश दुनिया के इतिहास में आज की तारीख पर दर्ज अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1689 : फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की.

1813 : भारत में पहली बार नौका दौड़ प्रतियोगिता कलकत्ता में आयोजित.

1837 : इलेक्ट्रिक टेलिग्राफ के इस्तेमाल का पहली बार सफलता पूर्वक प्रदर्शन.

1854 : वाल्टर हंट को पहले पेपर शर्ट कॉलर का अमेरिकी पेटेंट हासिल हुआ.

1943 : इटली के तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी ने सत्ता छोड़ी, जिसके बाद राजा विक्टर इमैनुएल ने मार्शल पायत्रो बादोग्लिओ को नया प्रधानमंत्री बनाया.

1948 : आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर रिकॉर्ड बनाया.

1963 : अमेरिका, रूस और ब्रिटेन ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किए.

1978 : दुनिया की पहली आईवीएफ शिशु लुई ब्राउन का इंग्लैंड के ओल्डहैम शहर में जन्म.

1994 : जॉर्डन और इजरायल के बीच 46 वर्ष से चल रहा युद्ध समाप्त.

2000 : एयर फ्रांस का एक कॉनकार्ड विमान उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त होकर एक होटल पर गिरा. हादसे में 109 विमान यात्रियों के अलावा होटल में मौजूद चार लोग भी जान गंवा बैठे.

2007 : प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने भारत की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd T20I Match Scorecard: मैनचेस्टर में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 8 विकेट से रौंदा, जोस बटलर ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd T20I Match Scorecard: मैनचेस्टर में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 125 रनों का लक्ष्य, पथुम निसांका और कामिंडु मेंडिस ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd T20I Match Live Score Update: मैनचेस्टर में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: मैनचेस्टर में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड