ठाणे में एक आवासीय इमारत में लगी आग, बिजली के 32 मीटर जलकर खाक
नगर निकाय अधिकारी ने बताया कि घटना में कम से कम 32 मीटर जलकर खाक हो गए। इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
नगर निकाय अधिकारी ने बताया कि घटना में कम से कम 32 मीटर जलकर खाक हो गए. इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.
ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि काल्वा इलाके में एक आवासीय इमारत में देर रात करीब पौने दो बजे बिजली के मीटर वाले कक्ष में आग लग गई. यह भी पढ़े: Thane Lockdown: ठाणे के कोविड-19 हॉटस्पॉट क्षेत्रों में 31 मार्च तक लॉकडाउन, अब तक ऐसे 16 इलाकों की हुई पहचान
उन्होंने बताया कि दमकल विभाग की एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया और करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया.
अधिकारी ने कहा, ‘‘ काई हताहत नहीं हुआ है. कम से कम 32 मीटर जलकर खाक हो गए. आग लगने की वजह से इमारत में बिजली सेवाएं बाधित हुई हैं.’’
उन्होंने बताया कि बिजली आपूर्ति कम्पनी के अधिकारी और पुलिस भी मौके पर पहुंची है. आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है.
संबंधित खबरें
Govandi Fire Video: मुंबई के गोवंडी में लकड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां; काबू पाने की कोशिश जारी
Who Is James Coles? कौन हैं 21 साल के जेम्स कोल्स, द हंड्रेड ऑक्शन में स्टार ऑलराउंडर के लिए जमकर लगी बोली. 4.8 करोड़ रुपये में लंदन स्पिरिट ने खरीदा
Farooq Abdullah Assassination Attempt: ‘मेरे दिल में कभी किसी के लिए नफरत नहीं,' खुद पर हुए हमले के बाद बोले पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला
The Hundred Auction 2026 Live Streaming In India: भारत में कहां देखें द हंड्रेड ऑक्शन का लाइव प्रसारण? 240 से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
\