Thane Lockdown: ठाणे के कोविड-19 हॉटस्पॉट क्षेत्रों में 31 मार्च तक लॉकडाउन, अब तक ऐसे 16 इलाकों की हुई पहचान
कोरोना का प्रकोप देश में थमने का नाम नहीं ले रहा है. महाराष्ट्र और पंजाब में कोविड-19 के मामले तेजी से बढे हैं. साथ ही कुछ अन्य राज्यों में भी कोरोना के मामलों में इजाफा देखने को मिला है. इसी बीच महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना के बढ़ते केस के चलते लॉकडाउन लगाया गया है. बताना चाहते हैं कि जो इलाके हॉटस्पॉट हैं वहां ये लॉकडाउन 31 मार्च तक लागू रहेगा.
मुंबई, 09 मार्च 2021. कोरोना (Coronavirus Pandemic) का प्रकोप देश में थमने का नाम नहीं ले रहा है. महाराष्ट्र (Maharashtra) और पंजाब (Punjab) में कोविड-19 (COVID-19) के मामले तेजी से बढे हैं. साथ ही कुछ अन्य राज्यों में भी कोरोना के मामलों में इजाफा देखने को मिला है. इसी बीच महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना के बढ़ते केस के चलते लॉकडाउन (Thane Lockdown) लगाया गया है. बताना चाहते हैं कि जो इलाके हॉटस्पॉट हैं वहां ये लॉकडाउन 31 मार्च तक लागू रहेगा.
ज्ञात हो कि महाराष्ट्र के ठाणे में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए प्रशासन ने लॉकडाउन का फैसला किया हुआ है. हालांकि जो इलाके हॉटस्पॉट वाले हैं वहां लॉकडाउन 31 मार्च तक जारी रहेगा. ठाणे महानगरपालिका के अनुसार 16 जगहों पर लॉकडाउन जारी रहेगा. यह भी पढ़ें-महाराष्ट्र के ठाणे में COVID-19 के 746 नए मामले, तीन और मरीजों की मौत
ANI का ट्वीट-
Thane Municipal Corporation imposes lockdown in COVID hotspot areas, from today till March 31. So far, 16 areas have been identified as hotspots in Thane.
Activities will be allowed in areas outside hotspots as per relaxation given under Mission Begin Again by Maharashtra govt.
— ANI (@ANI) March 9, 2021
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले भी इससे पहले आंशिक लॉकडाउन लगाया गया है. यह लॉकडाउन 11 मार्च से चार अप्रैल तक चलने वाला है. इस दौरान कुछ नियमों का पालन करेगा. ठाणे में सोमवार को कोरोना के 746 नए मामले सामने आए थे. जिससे कुल मामले बढ़कर 2,69,065 पहुंच गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2021 09:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

