VIDEO: चलते कैंटर में बीच सड़क पर लगी आग, ड्राइवर और कंडक्टर ने कूदकर बचाई खुद की जान, पेपर से भरी हुई थी गाड़ी, मुजफ्फरनगर का वीडियो आया सामने
Credit-(X,@bstvlive)

मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश: सड़क पर छोटी गाड़ियों से लेकर बड़े वाहनों के जलने की कई घटनाएं सामने आती है. ऐसी ही एक घटना मुजफ्फरनगर की नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के जानसठ रोड से सामने आई है.एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई.तेज आंधी के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया.आग इतनी भयंकर थी कि ट्रक के चालक और कंडक्टर को जान बचाने के लिए गाड़ी से कूदना पड़ा.ये एक आयशर कैंटर था, जिसमें पेपर की रद्दी भरी हुई थी. जैसे ही गाडी पानीपत खटीमा पहुंची तो गाडी में अचानक आग लग गई. जिसके कारण सड़क पर अफरा  तफरी मच गई और देखते ही देखते गाड़ी जलने लगी. इस आग के लगने के बाद इसने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. इस वीडियो को @bstvlive नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Muzaffarnagar Building Collapse Update: मुजफ्फरनगर बिल्डिंग हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत, 18 मजदूरों को किया गया रेस्क्यू (Watch Video)

चलते कैंटर में लगी भीषण आग