News

VIDEO: कोर्ट के गेट के बाहर ही सास बहु और परिजन आपस में भिड़े, जमकर हुई मारपीट, तारीख पर पहुंचे थे परिवार के लोग, नाशिक की घटना का वीडियो आया सामने

सास और बहु में अच्छे संबंध बहुत कम देखने को मिलते है. कई बार देखने में आया कि इनके बीच विवाद और मारपीट भी होती है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जहांपर सास और बहु के साथ साथ दोनों के परिजनों में भी जमकर मारपीट हुई.

VIDEO: कोर्ट के गेट के बाहर ही सास बहु और परिजन आपस में भिड़े, जमकर हुई मारपीट, तारीख पर पहुंचे थे परिवार के लोग, नाशिक की घटना का वीडियो आया सामने
Credit-(X,@fpjindia)

नाशिक, महाराष्ट्र: सास और बहु में अच्छे संबंध बहुत कम देखने को मिलते है. कई बार देखने में आया कि इनके बीच विवाद और मारपीट भी होती है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जहांपर सास और बहु के साथ साथ दोनों के परिजनों में भी जमकर मारपीट हुई. ये मारपीट नाशिक के कोर्ट के बाहर ही सामने आई है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है की बहु का मामला कोर्ट में था. कोर्ट की तारीख पर बहु और सास के परिजन पहुंचे थे. इस दौरान कोर्ट के दरवाजे पर ही सास यमुना निकम और बहु के  भाई दीपक सालवे के बीच विवाद हुआ और देखते ही देखते ये विवाद इतना बढ़ गया कि इनके बीच में जमकर मारपीट हुई. दोनों तरफ से पुरुष और महिलाएं आपस में भीड़ गई. दोनों एक दुसरे को छोड़ने के मुड में नही थे. जिसके बाद सरकारवाडा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अलग किया और इनपर मामला दर्ज किया. इस घटना के बाद काफी देर तक कोर्ट परिसर में अफरा तफरी का माहौल रहा. इस वीडियो को सोशल मीडिया 'एक्स' पर @fpjindia नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Video: तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण उफान पर गोदावरी नदी, नाशिक के मंदिर पानी में डूबे, शहर में कई जगहों पर हुआ जलभराव

सास बहु के बीच मारपीट 

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2025 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).