VIDEO: मेरठ में महिला टोल कर्मी और महिला किसान कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
मेरठ में भारतीय किसान यूनियन की महिला कार्यकर्ताओं और टोल प्लाजा की महिला कर्मचारियों के बीच टोल को लेकर जमकर विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ गया की बात मारपीट तक पहुंच गई.
मेरठ, उत्तर प्रदेश: मेरठ में भारतीय किसान यूनियन की महिला कार्यकर्ताओं और टोल प्लाजा की महिला कर्मचारियों के बीच टोल को लेकर जमकर विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ गया की बात मारपीट तक पहुंच गई. बताया जा रहा है की ये घटना तब हुई जब भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता एसएसपी के ऑफिस ज्ञापन देने जा रहे थे. इस दौरान बिना पैसे दिए गाड़ी निकालने को लेकर इनकी यहां पर महिला कर्मचारियों के साथ बहस हो गई. ये घटना सिवाया टोल प्लाज़ा पर हुई. इस दौरान वीडियो में देख सकते है की महिला कर्मचारियों पर पहले ये महिलाएं हाथ उठाती है और इसके बाद महिला कर्मचारी भी इनके साथ धक्का मुक्की करती है. इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करवाया. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @Bharatnewstvoff नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:VIDEO: मेरठ दिल्ली एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर कर्मियों और एक कंपनी के बाउंसर्स के बीच हुई मारपीट, टैक्स देने को लेकर आपस में भिड़े
मेरठ के टोल प्लाजा पर मारपीट
मेरठ में टोल प्लाजा की महिला कर्मचारी और धरना दे रहे किसान संगठन की महिलाओं के साथ मारपीट...
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...
महिलाओं की जमकर हुई नोकझोंक..
पुलिस ने बीच मे आकर कराया बीच बचाव..... #viralvideo @Uppolice #Meerut pic.twitter.com/rPD67DE9TQ
— BHARAT NEWS TV NEW DELHI OFFICE (@Bharatnewstvoff) December 24, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2024 09:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

