False Allegations of Rape, Dowry: पति के परिवार पर बलात्कार, दहेज उत्पीड़न के झूठे आरोप लगाना बेहद क्रूर
Representative Image | Pixabay

दिल्ली हाई कोर्ट ने हाल ही में कहा कि एक पत्नी द्वारा पति के परिवार के सदस्यों के खिलाफ बलात्कार और दहेज उत्पीड़न के झूठे आरोप लगाना अत्यधिक क्रूरता है जिसके लिए कोई माफी नहीं हो सकती है. जस्टिस सुरेश कुमार कैत और नीना बंसल कृष्णा की डिविजन बेंच ने कहा कि पत्नी द्वारा अपने पति के खिलाफ ऐसी झूठी शिकायतें मानसिक क्रूरता है और पति इस आधार पर तलाक का दावा कर सकता है. कोर्ट ने कहा, "ऐसी स्थिति में पति यह आरोप लगा सकता है कि उसके साथ मानसिक क्रूरता की गई है और इस आधार पर तलाक का दावा कर सकता है." दूसरी शादी के लिए सहमति देने के बावजूद पत्नी धारा 498A के तहत पति के खिलाफ कर सकती है शिकायत.