पंजाब: गुरदासपुर की पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 23 लोगों की मौत- राहत और बचाव कार्य जारी

पंजाब (Punjab) के गुरदासपुर (Gurdaspur) में पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री (Firecracker Factory) में बुधवार दोपहर भीषण विस्फोट (Blast) होने के बाद कम से कम 50 लोग फंस गए.

गुरदासपुर की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट (Photo Credits: Twitter)

चंडीगढ़: पंजाब (Punjab) के गुरदासपुर (Gurdaspur) में पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री (Firecracker Factory) में बुधवार दोपहर भीषण विस्फोट (Blast) होने के बाद कम से कम 50 लोग फंस गए. अब तक 23 लोगों के मरे जाने की सुचना है. फिलहाल दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है. इसके आलावा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल की टीम भी लगाई गई हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक गुरदासपुर के बटाला इलाके में स्थित फैक्ट्री में आज दोपहर हुए जोरदार धमाके के बाद सब कुछ तबाह हो गया. इस भयानक हादसे में दर्जनभर से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है. अभी भी कई लोग मलबे में दबे हुए है.

पुलिस महानिरीक्षक (बॉर्डर रेंज) एसपीएस परमार ने बताया कि करीब चार बजे रिहायशी क्षेत्र में स्थित पटाखा कारखाने में विस्फोट हुआ. स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाका इतना शक्तिशाली था कि फैक्ट्री के आस पास मौजूद इमारतों को भी बहुत नुकसान हुआ है.

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राहत कार्यों में लगे है. अभी बचाव अभियान जारी है. हालाँकि इस हादसे के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चला है.

रिपोर्ट्स की मानें तो जिस फैक्ट्री में यह धमाका हुआ है उसका नाम गुरदासपुर क्रेकर फैक्ट्री (Gurdaspur cracker factory) है. हालाँकि इस बात कि पुष्टि अभी नहीं हो सकी है कि फैक्ट्री वैध थी या नहीं. जांच के बाद ही घटना की वजहों का खुलसा हो पाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, April 12: देश में गर्मी का प्रकोप बढ़ा, जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 220 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Live Score Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट