देश

Sambhal News: सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर पहुंची बिजली विभाग की टीम, मीटर से छेड़छाड़ की हुई जांच; मौके पर भारी सुरक्षा बल तैनात (Watch Video)

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आज सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर बिजली विभाग की टीम ने छापेमारी की.

Sambhal News: सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर पहुंची बिजली विभाग की टीम, मीटर से छेड़छाड़ की हुई जांच; मौके पर भारी सुरक्षा बल तैनात (Watch Video)
Photo- X/@SachinGuptaUP

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आज सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर बिजली विभाग की टीम ने छापेमारी की. यह कार्रवाई भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई. मोहल्ला दीपा सराय स्थित सांसद के घर पर पुराने मीटर की जगह नया स्मार्ट मीटर लगा मिला. बिजली विभाग के एसडीओ संतोष त्रिपाठी ने जानकारी दी कि सांसद के घर में 5.5 किलोवाट का डिजिटल मीटर और साउंडप्रूफ जनरेटर पाया गया.

हालांकि, मीटर की स्थिति सामान्य पाई गई. विभाग ने बताया कि यह चेकिंग अभियान क्षेत्र में हो रही बिजली चोरी को रोकने के उद्देश्य से किया जा रहा है.

ये भी पढें: VIDEO: संभल में 46 साल बाद प्राचीन मंदिर खोला गया, कुएं की खुदाई में मिलीं तीन खंडित मूर्तियां, प्रशासन जांच के लिए पुरातत्व विभाग को भेजेगा

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर पर बिजली विभाग

सांसद के घर पहुंची टीम

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर बिजली चेकिंग के दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई थी. एसडीएम वंदना मिश्रा ने बताया कि यह नियमित जांच का हिस्सा है. सांसद के घर में बिजली से जुड़ी अनियमितताओं की शिकायत मिली थी, जिसकी जांच के लिए टीम पहुंची. एडिशनल एसपी श्रीश चंद्र ने कहा कि बिजली विभाग ने पुलिस फोर्स की मांग की थी, ताकि चेकिंग अभियान को सुचारू रूप से पूरा किया जा सके. पुलिस और बिजली विभाग की टीम ने मिलकर पूरे क्षेत्र में जांच अभियान चलाया.

बिजली चोरी पर सख्ती

संभल में पिछले कुछ दिनों से बिजली चोरी के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है. अब तक 1,000 से अधिक केस दर्ज किए जा चुके हैं. क्षेत्र में बिजली चोरी की घटनाओं के कारण भारी नुकसान हो रहा था. इसे रोकने के लिए बिजली विभाग ने पुलिस और प्रशासन के सहयोग से सघन चेकिंग अभियान शुरू किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2024 09:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).