क्राइम

Gwalior: पानी की मोटर से घर में दौड़ा करंट, पिता और बेटे की हुई मौत, मां बेटी भी झुलसे, मध्यप्रदेश के ग्वालियर की घटना

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. घर में पानी के मोटर से बिजली का करंट फ़ैल जाने की वजह से बेटे और पिता की मौत हो गई तो वही मां -बेटी भी झूलुस गई. दोनों को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है.

Gwalior: पानी की मोटर से घर में दौड़ा करंट, पिता और बेटे की हुई मौत, मां बेटी भी झुलसे, मध्यप्रदेश के ग्वालियर की घटना
Credit -(Pixabay)

Gwalior: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. घर में पानी के मोटर का करंट फ़ैल जाने की वजह से बेटे और पिता की मौत हो गई तो वही मां -बेटी भी झूलुस गई. दोनों को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है. जानकारी के मुताबिक़ ये घटना ग्वालियर के कोतवाली थाना इलाके के बाला का बाई बाजार में हुई है.

एक घर में साफ सफाई का काम किया जा रहा था, तभी पानी के मोटर का करंट पुरे घर में फ़ैल गया. बेटे को करंट लगने से पिता प्रेमदत्त शर्मा उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े, जिसमें बेटे के साथ उनकी भी मौत हो गई. इस हादसे में उनकी पत्नी और बेटी भी करंट के कारण बुरी तरह से झुलस गई है. उन्हें गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है. ये भी पढ़े :Gwalior Accident: ग्वालियर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत

 बताया जा रहा है की इनके घर का निर्माण हो रहा था, जिसके कारण परिवार किरायें के मकान में रह रहा था. इस घटना के बाद बाद परिसर में खलबली मच गई तो वही परिवार में मातम फ़ैल गया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2024 05:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).