Mumbai Local Train Mega Block on Oct 15: मुंबई की लोकल से सफ़र करने वाले लोगों से जुडी खबर है. मरम्मत और दूसरे अन्य कार्यों के चलते 15 अक्टूबर रविवार को मुंबई लोकल ट्रेन की हार्बर, वेस्टर्न लाइन सेवा मेगा ब्लॉक के चलते प्रभावित रहेगी. ऐसे में आप इस रूट पर सफ़र करना चाहते है तो रविवार को सफ़र से बचे. वहीं सेंट्रल, ट्रांसहार्बर और उरण रूट पर सफ़र करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है कि इन तीनों लाइन पर किसी भी तरह का मेगा ब्लॉक नहीं रहेगा. जिससे इन तीनों रूट की ट्रेने अपने निर्धारित समय से चलेंगी..
जानकारी के अनुसार हार्बर लाइन पर सीएमएसटी-चूनाभट्टी/बांद्रा हार्बर लाइन पर सुबह 11.10 बजे से शाम 4.40 बजे तक मेगा ब्लॉक की घोषणा की गई है. इसी तरह वेस्टर्न लाइन की अप और डाउन फास्ट लाइन पर गोरेगांव और सांताक्रूज स्टेशन के बीच सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक मेगा ब्लॉक की घोषणा की गई है.
पोस्ट देखें:












QuickLY