NEET 2020 Exam Today: कोरोना संकट के बीच पुरे देश में नीट परीक्षा आज, 15 लाख से अधिक उम्मीदवार हो सकते हैं शामिल

भारत में कोरोना महामारी का प्रकोप बड़ी तेजी से बढ़ रहा है. कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या 47 लाख के पार चली गई है. देश में नीट-जेईई परीक्षा 2020 को लेकर खूब हंगामा हुआ बावजूद इसके केंद्र सरकार ने अपने फैसले को वापस नहीं लिया. यह मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा लेकिन विपक्षी नेताओं द्वारा दायर याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया. इसी बीच पुरे देश में आज मेडिकल संस्थानों में दाखिले के लिए एनटीए द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, यानी नीट 2020 (NEET 2020) परीक्षा आज होने जा रही है.

NEET 2020 परीक्षा (Photo Credits-PTI)

नई दिल्ली, 13 सितंबर. भारत में कोरोना महामारी (Coronavirus Pandemic) का प्रकोप बड़ी तेजी से बढ़ रहा है. कोविड-19 (COVID-19) से संक्रमित मरीजों की संख्या 47 लाख के पार चली गई है. देश में नीट-जेईई परीक्षा 2020 को लेकर खूब हंगामा हुआ बावजूद इसके केंद्र सरकार ने अपने फैसले को वापस नहीं लिया. यह मामला सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) भी पहुंचा लेकिन विपक्षी नेताओं द्वारा दायर याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया. इसी बीच पुरे देश में आज मेडिकल संस्थानों में दाखिले के लिए एनटीए (NTA) द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, यानी नीट 2020 (NEET 2020) परीक्षा आज होने जा रही है.

बता दें कि नीट यूजी 2020 परीक्षा आज दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक एक शिफ्ट में आयोजित की गई है. जानकारी के अनुसार भारत के 3,843 केंद्रों  पर यह परीक्षा आयोजित की गई हैं. इस परीक्षा में 15 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं. वहीं चेन्नई में आज देशभर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) की परीक्षा होगी, इसके लिए मयलापुर में विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा केंद्र पर जरूरी तैयारियां की गई हैं. यह भी पढ़ें-NEET 2020, Final Year Exams: मुंबई में चलेंगी स्पेशल लोकल ट्रेन, छात्रों को दिखाना होगा आईडी कार्ड और हॉल टिकट

ANI का ट्वीट-

ज्ञात हो कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी संशोधित स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) के तहत नीट परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. कोरोना महामारी के चलते सुरक्षा के मद्देनजर एनटीए द्वारा निर्धारित पूरी व्यवस्था की गई है. इस परीक्षा में पास होने वाले छात्रों को सरकारी व निजी मेडिकल संस्थानों के एमबीबीएस और बीडीएस में एडमिशन मिलेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड