NBEMS Exam Calendar 2026 OUT: मेडिकल और फार्मेसी छात्रों के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी, यहां देखें डेट और एग्जाम का टाइम
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने वर्ष 2026 के लिए अपना संभावित (Tentative) परीक्षा कैलेंडर आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है/ यह शेड्यूल मेडिकल और फार्मेसी के उन हजारों छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है जो FMGE, GPAT और DNB जैसी प्रमुख परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं.
NBEMS Exam Calendar 2026 OUT: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने वर्ष 2026 के लिए अपना संभावित (Tentative) परीक्षा कैलेंडर आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है/ यह शेड्यूल मेडिकल और फार्मेसी के उन हजारों छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है जो FMGE, GPAT और DNB जैसी प्रमुख परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं.
जनवरी से जून के बीच बीच होगी परीक्षाएं
बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, ये परीक्षाएं जनवरी से जून 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी. छात्र आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर पूरा विवरण देख सकते हैं. यह भी पढ़े: UP Board Compartment Exam 2025: यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, टाइम टेबल और जरूरी निर्देश भी जारी; @upmsp.edu.in पर देखें पूरी डिटेल
प्रमुख परीक्षाओं का कार्यक्रम (जनवरी - जून 2026)
कैलेंडर के अनुसार, साल की शुरुआत डिप्लोमा फाइनल परीक्षा से होगी. नीचे मुख्य परीक्षाओं की तिथियां दी गई हैं:
| परीक्षा का नाम | तिथि | समय |
| NBEMS डिप्लोमा फाइनल (Dec 2025) | 6, 7 और 8 जनवरी 2026 | दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे |
| FMGE (दिसंबर 2025 सत्र) | 17 जनवरी 2026 | दो शिफ्ट (सुबह और दोपहर) |
| FDST - MDS 2025 | 21 फरवरी 2026 | दो शिफ्ट (सुबह और दोपहर) |
| FDST - BDS 2025 | 01 मार्च 2026 | दो शिफ्ट (सुबह और दोपहर) |
| GPAT 2026 (फार्मेसी) | 07 मार्च 2026 | सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 बजे |
| FET 2026 (फेलोशिप टेस्ट) | 14 मार्च 2026 | सुबह 9:00 से 10:45 बजे |
| DNB PDCET 2026 | 12 अप्रैल 2026 | सुबह 9:00 से 11:00 बजे |
| DrNB फाइनल (अप्रैल 2026) | 24, 25 और 26 अप्रैल 2026 | दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे |
| DNB फाइनल (जून 2026) | 18, 19, 20 और 21 जून 2026 | दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे |
| FMGE (जून 2026 सत्र) | 28 जून 2026 | दो शिफ्ट (सुबह और दोपहर) |
छात्रों के लिए विशेष निर्देश
-
NEET MDS 2026: एनबीईएमएस ने स्पष्ट किया है कि नीट एमडीएस 2026 का शेड्यूल बाद में अलग से अधिसूचित किया जाएगा.
-
संभावित तिथियां: बोर्ड ने सूचित किया है कि यह शेड्यूल अस्थायी है। प्रशासनिक आवश्यकताओं के कारण इन तारीखों में बदलाव हो सकता है.
-
सूचना बुलेटिन: प्रत्येक परीक्षा के लिए पात्रता मानदंड, शुल्क और विस्तृत निर्देश 'सूचना बुलेटिन' (Information Bulletin) में दिए जाएंगे, जो समय-समय पर वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।
तैयारी के लिए विशेष टिप
विशेषज्ञों का कहना है कि कैलेंडर जारी होने से छात्रों को अपने समय प्रबंधन और रिवीज़न की रणनीति बनाने में मदद मिलेगी. विशेष रूप से FMGE और GPAT के छात्रों को अब अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर देना चाहिए.