School Assembly News | File
School Assembly News Headlines for 18 August 2025: अगर आप भी कल, 18 अगस्त 2025 को अपने स्कूल की असेंबली में न्यूज हेडलाइन्स पढ़ने वाले हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. यहां हम आपके लिए देश-विदेश, खेल और व्यापार से जुड़ी ताज़ा और अहम खबरें लेकर आए हैं, जिन्हें आप बेफिक्र होकर अपनी असेंबली में पढ़ सकते हैं. इससे न सिर्फ़ आपका सामान्य ज्ञान मज़बूत होगा, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं में भी मदद मिलेगी. तो चलिए, 18 अगस्त 2025 की असेंबली की शुरुआत आज की इन प्रमुख सुर्खियों से करते हैं.
राष्ट्रीय समाचार (News for School Assembly)
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि 'वोट चोरी' का आरोप बेबुनियाद हैं. राहुल गांधी 7 दिन में हलफनामा दें या देश से माफी मांगे.
- पीएम मोदी ने दिल्ली में द्वारका एक्सप्रेसवे के नए सेक्शन और UER-II का उद्घाटन किया.
- भारत के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला एक सफल मिशन के बाद दिल्ली लौट आए हैं. इस अवसर पर उनका भव्य स्वागत किया गया. वह अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं.
- भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अलास्का बैठक का स्वागत किया है. कहा है कि बातचीत शांति का रास्ता खोल सकती है.
- जम्मू-कश्मीर के कठुआ ज़िले में बादल फटने से 7 लोगों की मौत हो गई. कई गांवों का संपर्क टूट गया है. किश्तवाड़ में पिछले चार दिनों से राहत और बचाव कार्य जारी है.
अंतरराष्ट्रीय समाचार (School Assembly News Headlines Today in Hindi)
- रविवार को इंडोनेशिया के सुलावेसी में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया. जर्मन भूविज्ञान अनुसंधान केंद्र (GFZ) ने बताया कि भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई पर था.
- अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां ब्रुकलिन के एक रेस्टोरेंट में हुई गोलीबारी में कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हुए हैं.
- यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस की उस मांग को मानने से इनकार कर दिया है, जो अलास्का बैठक के बाद पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की थी.
- बाढ़ के कारण पाकिस्तान में हालात बेहद खराब हैं. अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. कई गांव पानी में बह गए. राहत अभियान के दौरान एक हेलीकॉप्टर भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
- कनाडाई एयरलाइन्स "एयर कनाडा" ने 10,000 से ज्यादा फ्लाइट अटेंडेंट के हड़ताल पर जाने के कारण अपनी उड़ानें रोक दी हैं. इसके कारण 600 से ज़्यादा उड़ानें रद्द हो गई हैं.
खेल समाचार (Today's Hindi News Headline for School Assembly)
- पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने खुलासा किया है कि 2008 के पर्थ टेस्ट में उन्हें नस्लीय टिप्पणियों का सामना करना पड़ा था.
- जसप्रीत बुमराह ने चयनकर्ताओं को सूचित किया है कि वह एशिया कप में खेलने के लिए तैयार हैं.
- ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के पुनर्निर्माणकर्ता माने जाने वाले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज कोच बॉब सिम्पसन का निधन हो गया है.
- सूर्यकुमार यादव ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और अब एशिया कप टीम में शामिल हो सकते हैं. वहीं, सुनील छेत्री को भारतीय फुटबॉल टीम के संभावित खिलाड़ियों की सूची से बाहर कर दिया गया है.













QuickLY