Earthquake: देश के 4 राज्यों में भूकंप का जोरदार झटका, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता
(Photo Credit : Twitter/X)

पूर्वोत्तर राज्य पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, असम और मेघालय में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. मेघालय में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 दर्ज की गई. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक मेघालय में शाम 6.15 बजे भूकंप के झटके लगे. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 मापी गई.

वहीं नॉर्थ बंगाल के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. बताया जा रहा है कि सिलीगुड़ी और कूचबिहार में भूकंप आया है. किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. उधर, दार्जिलिंग की पहाड़ियों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. राज्य में सबसे ज्यादा नॉर्थ बंगाल का हिस्सा भूकंप के झटकों की चपेट में आय़ा है.