Earthquake in Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के जोरदार झटके, डरकर लोग घरों से बाहर निकलकर भागे
Earthquake in Philippines (Photo Credits: X/@Top_Disaster)

Earthquake in Delhi-NCR: देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में सोमवार देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप के झटके तेज होने की वजह से लोग डर कर अपने घरों से निकलकर बाहर भागने लगे. ताकि जान बच सके. जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7 बताई जा रही है. हालांकि अब तक जान माल के नुकसान के बारे में खबर नहीं है. भूकंप का केंद्र नेपाल-चीन सीमा के पास बताया जा रहा है. बता दें कि दिल्ली और एनसीआर में  पहली बार भूकंप नहीं आया है. इसके पहले भी कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं. लेकिन इस बार भूकंप के जो झटके आये हैं. वह काफी जोरदार हैं.

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के जोरदार झटके: