देश

Earthquake in Jammu and Kashmir: जम्मू और कश्मीर के हानले में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.4 दर्ज- नुकसान की सूचना नहीं

जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) में एक बार फिर धरती हिली है. मिली जानकारी के मुताबिक 332 किमी उत्तर-पूर्व में हानले (Hanle) शनिवार दोपहर भूंकप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए है.

Earthquake in Jammu and Kashmir: जम्मू और कश्मीर के हानले में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.4 दर्ज- नुकसान की सूचना नहीं
भूकंप (Photo Credits: Pixabay)

श्रीनगर: जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) में एक बार फिर धरती हिली है. मिली जानकारी के मुताबिक 332 किमी उत्तर-पूर्व हानले (Hanle) में शनिवार दोपहर भूंकप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए है. हालांकि भूकंप की तीव्रता अधिक नहीं होने के कारण जानमाल के नुकसान की कोई सूचना फिलहाल नहीं है. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Centre for Seismology) के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूंकप की तीव्रता 4.4 थी.

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक आज हानले में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया है. यह झटके दोपहर 12 बजकर 32 मिनट पर महसूस हुए. प्रभावित इलाकों में धरती में कंपन होने के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए. हालांकि किसी तरह के नुकसान की पुष्टी नहीं हुई है. Earthquake in Ladakh: लद्दाख में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.5 रही तीव्रता- कारगिल से 200 किमी उत्तर-पश्चिम में था केंद्र

केंद्र शासित प्रदेश में जून महीने में कई बार भूकंप के झटके लगे है. जम्मू एवं कश्मीर के कटरा में रिक्टर पैमाने पर 3.0 तीव्रता के करीब छह भूकंप आ चुके हैं. ताजा 3.9 तीव्रता का भूकंप 16 जून को दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर दर्ज किया गया. कटरा केंद्र शासित प्रदेश का एक छोटा-सा शहर है और माता वैष्णो देवी मंदिर के लिए आधार शिविर है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2020 02:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).