देश

Delhi Rain: दिल्ली की बारिश में ई-रिक्शा ठप, ट्रैक्टर बना मेट्रो यात्रियों का सहारा; VIDEO वायरल

दिल्ली में भारी बारिश ने राजधानी की सड़कों को तालाब में बदल दिया है. कई जगहों पर जलभराव के कारण बैटरी रिक्शा और अन्य छोटे वाहन ठप हो गए हैं.

Delhi Rain: दिल्ली की बारिश में ई-रिक्शा ठप, ट्रैक्टर बना मेट्रो यात्रियों का सहारा; VIDEO वायरल
Photo @NCMIndiaa/X

New Delhi Weather Today News: दिल्ली में भारी बारिश (Heavy Rain in Delhi) ने राजधानी की सड़कों को तालाब में बदल दिया है. कई जगहों पर जलभराव (Water Logging) के कारण बैटरी रिक्शा (E Rickshaw) और अन्य छोटे वाहन ठप हो गए हैं. ऐसे में लोगों ने एक नया तरीका खोज निकाला है. अब ट्रैक्टर (Tractor) यात्रियों को सीधे मेट्रो स्टेशन (Delhi Metro) पहुचा रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो (Viral Video) में साफ दिखाई दे रहा है कि लोग पानी से भरी सड़कों को पार करने के लिए ट्रैक्टरों पर सवार हो रहे हैं. खेती के लिए इस्तेमाल होने वाला ट्रैक्टर अब राजधानी में लोगों की जान बचाने का जरिया बन गया है.

लोग भी इस अनोखे जुगाड़ को देखकर हैरान हैं और कह रहे हैं कि दिल्ली में ट्रैफिक जाम (Delhi Traffic Jam) और जलभराव से निपटने के लिए ट्रैक्टर अब सबसे भरोसेमंद सवारी बन गए हैं.

ये भी पढें: PM Modi on Kejriwal: ‘नकारात्मक राजनीति से दिल्ली को मुक्ति मिली’, केजरीवाल पर पीएम मोदी का बड़ा हमला

दिल्ली की बारिश में ट्रैक्टर बने मेट्रो यात्रियों के सहारे

18 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली और एनसीआर (Delhi and NCR) में रविवार को भारी बारिश ने फिर आफत खड़ी कर दी. लाजपत नगर, आरके पुरम, लोदी रोड से लेकर दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर तक कई इलाकों में जलभराव हो गया. मौसम विभाग ने 18 अगस्त तक भारी बारिश (18 August Ka Mausam) का अलर्ट जारी किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2025 06:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).