Ambernath Accident Video: डंपर ने बाइक सवार को कुचला, लेकिन शख्स की बच गई जान, ठाणे के अंबरनाथ का वीडियो आया सामने
ठाणे के अंबरनाथ में एक ट्रक को ओवरटेक करना एक बाइक सवार को महंगा पड़ गया. डंपर को ओवरटेक करने के दौरान बाइक सवार की बाइक डंपर के पहिएं में आ गई. हालांकि इस हादसे में बाइक सवार की जान बच गई.
Ambernath Accident Video: ठाणे के अंबरनाथ में रॉन्ग साइड से ओवरटेक करना एक बाइक सवार को महंगा पड़ गया. डंपर को ओवरटेक करने के दौरान बाइक सवार की बाइक डंपर के पहिएं में आ गई. हालांकि इस हादसे में बाइक सवार की जान बच गई. ये घटना लोकनगरी बायपास की सड़क पर हुई. ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. जानकारी के मुताबिक़ घटना आज सुबह साढ़े 10 बजे की है. एक के पीछे एक ऐसे दो डंपर सड़क से यु -टर्न ले रहे थे, इसी दौरान बाइक सवार ने गलत साइड से ओवरटेक करने की कोशिश की और वह डंपर के पिछले पहिएं में आ गया. बाइक के ऊपर से डंपर चला गया, लेकिन बाइक सवार साइड में गिर गया. जिसके कारण उसकी जान बच गई. बाइक कई दूर तक डंपर में फंसकर गई. इस दौरान डंपर मालिक ने बाइक सवार को नुकसान भरपाई दी. जिसके कारण किसी भी तरह की शिकायत नहीं की गई. ये भी पढ़े :Ambernath Road Rage Video: पुरानी रंजिश में कार सवार ने खड़ी कार को मारी टक्कर, कार से घसीटने पर एक की मौत, अंबरनाथ में एक्सीडेंट का वीडियो हुआ वायरल
अंबरनाथ में बाइक सवार को डंपर ने कुचला
Ambernath। डंपरला चुकीच्या दिशेने ओव्हरटेक करणं दुचाकीस्वराला भोवलं | NAVARASHTRA#ambernathaccident #TruckBikeAccident #AccidentNews pic.twitter.com/4WQBlGFPBy
— Navarashtra (@navarashtra) September 16, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2024 05:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

