क्राइम

Ambernath Road Rage Video: पुरानी रंजिश में कार सवार ने खड़ी कार को मारी टक्कर, कार से घसीटने पर एक की मौत, अंबरनाथ में एक्सीडेंट का वीडियो हुआ वायरल

ठाणे जिले के अंबरनाथ में एक सड़क एक्सीडेंट सामने आया है. जिसमे एक टाटा सफारी वाहन सवार ने दूसरी कार को जानबूझकर टक्कर मार दी. इसके बाद एक व्यक्ति जब गाड़ी में फंस गया तो उसको कई दूर तक घसीटा, जिसमें उसकी मौत हो गई. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Ambernath Road Rage Video: पुरानी रंजिश में कार सवार ने खड़ी कार को मारी टक्कर, कार से घसीटने पर एक की मौत, अंबरनाथ में एक्सीडेंट का वीडियो हुआ वायरल
Credit -Latestly.Com

Ambernath Road Rage Video: ठाणे जिले के अंबरनाथ में एक सड़क एक्सीडेंट सामने आया है. जिसमे एक टाटा सफारी गाड़ी सवार ने दूसरी कार को जानबूझकर टक्कर मार दी. इसके बाद एक व्यक्ति जब गाड़ी में फंस गया तो उसको कई दूर तक घसीटा, जिसमें उसकी मौत हो गई. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इस कार सवार ने अपनी गाड़ी से पांच लोगों को टक्कर मार दी. जिसमें 1 की मौत हो गई और 4 लोग घायल हुए है. जानकारी के मुताबिक़ पुरानी रंजिश को लेकर इस घटना को कार सवार ने अंजाम दिया है. घटना अंबरनाथ के जांभूळ नाके के पास हुई. बीच सड़क पर ये एक्सीडेंट किया गया. बताया जा रहा है की टाटा सफारी गाड़ी के चालक ने एक फॉर्च्यूनर गाड़ी का पीछा किया और इसके बाद पीछे से फॉर्च्यूनर को टक्कर मार दी. ये भी पढ़े :Video: नवी मुंबई में तेल का कंटेनर पलटा, वाहन फिसलने से लड़की की हुई मौत, कलंबोली की घटना

कार में फंसने से हुई एक की मौत 

इसके बाद कार सवार ने कार में फंसे एक शख्स को कई दूर तक घसीटा, इसके बाद वापस वह तेज रफ़्तार से अपनी गाड़ी लेकर आया और फिर सफ़ेद फॉर्च्यूनर को टक्कर मारी, जिसमें गाड़ी के पीछे खड़े कुछ लोग भी गाड़ी के नीचे आ गए. इस एक्सीडेंट में घायल लोगों को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है. इस मामले में आरोपी कौन है और क्यों उसने एक्सीडेंट किया ,इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2024 09:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).