रेप पर अशोक गहलोत के बयान की हो रही है किरकिरी; रेपिस्ट की सजा पर ये क्या बोल गए

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रेप को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है. अशोक गहलोत ने रेप के बाद पीड़िता की हत्या के लिए फांसी की सजा को जिम्मेदार बताया है.

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (Photo Credit : ANI)

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रेप को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है. अशोक गहलोत ने रेप के बाद पीड़िता की हत्या के लिए फांसी की सजा को जिम्मेदार बताया है. उन्होंने कहा है कि निर्भया कांड के बाद रेप के लिए फांसी की सजा तय किए जाने किए जाने से यह ट्रेंड बढ़ गया है. सीएम गहलोत की किरकिरी और अधिक इसलिए हो रही है क्यों कि वह निर्भया का नाम भी भूल गए और 2-3 बार अभया केस बोल गए. आसपास बैठे लोगों ने उन्हें निर्भया का नाम याद दिलाया.

उनके इस बयान को लेकर अब विपक्ष उनपर हमलावर हो गया है. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र एस शेखावत ने कहा, "अशोक गहलोत का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है. पिछले 3 साल में राजस्थान युवा मासूम बच्चियों पर हो रहे अत्याचारों का केंद्र बना है. अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए विवादित बयान देकर विषय बदलने वालों का इससे बड़ा दुर्भाग्य कुछ नहीं हो सकता."

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद जयहिंद ने सीएम गहलोत पर निशाना साधा है. शहजाद ने कहा, 'गहलोत ने बलात्कारियों को नहीं सख्त दुष्कर्म कानूनों को दोषी ठहराया! उन्होंने कहा- निर्भया के बाद कानून सख्त होने से रेप से संबंधित हत्याएं बढ़ीं! ऐसा पहला बयान नहीं! उन्होंने यह भी कहा है कि बलात्कार के ज्यादातर मामले फर्जी हैं! उनके मंत्री ने कहा मुर्दों का प्रदेश है इसलिए बलात्कार होते हैं.'

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड