देश

Uttar Pradesh Heavy Rainfall: भारी बारिश के चलते पीलीभीत में रेलवे ट्रैक के नीचे का पुल बहा, रूट की ट्रेनें की गई रद्द- Video

देश के सभी राज्यों में इस समय जोरदार बारिश हो रही है. जिसके कारण कई राज्यों में भारी नुकसान हो चूका है. रेलवे को भी कई जगहों पर नुकसान हुआ है. लेकिन उत्तरप्रदेश में रेलवे ट्रैक के नीचे का पुल ही बह गया. जिसके कारण इस लाइन की ट्रेनें रद्द कर दी गई .

Uttar Pradesh Heavy Rainfall: भारी बारिश के चलते पीलीभीत में रेलवे ट्रैक के नीचे का पुल बहा, रूट की ट्रेनें की गई रद्द- Video
Credit - ( Twitter-X )

Uttar Pradesh Heavy Rainfall : देश के सभी राज्यों में इस समय जोरदार बारिश हो रही है. जिसके कारण कई राज्यों में भारी नुकसान हो चूका है. रेलवे को भी कई जगहों पर नुकसान हुआ है. लेकिन उत्तरप्रदेश में रेलवे ट्रैक का पुल ही बह गया. जिसके कारण इस लाइन की ट्रेनें रद्द कर दी गई . इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अप देख सकते है की ट्रैक के नीचे का पुल बह गया है , लेकिन ट्रैक वैसे ही है, और ट्रैक से एक लड़का चल रहा है.

जानकारी के मुताबिक़ यह पुल बांग्ला गांव के पश्चिम में खंभा पोल नंबर 241/2 वा 243 के बीच में रेलवे की पुलिया बताई जा रही है जिससे रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया. इसके चलते रेलवे प्रशासन ने पीलीभीत होकर लखनऊ जाने वाली सभी ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया है. ये भी पढ़े :Mumbai Rains: डरा रही डूबती मुंबई की तस्वीरें; सड़कें-रेल पटरियां सब डूबीं; 50 से अधिक फ्लाइट्स कैंसिल

देखें वीडियो :

इसके साथ ही खटीमा पुल के पास रेलवे ट्रैक पर पानी खतरे के निशान से अधिक होने के कारण पीलीभीत से टनकपुर जाने वाली सभी ट्रेनों का संचालन भी बंद किया गया है. उत्तरप्रदेश में कई नदियां उफान पर है , कई जगहों पर बाढ़ का खतरा भी गांवों पर मंडराने लगा है. कई सड़के पानी में बह गई है.

केवल उत्तरप्रदेश ही नहीं मुंबई के पास भी कसारा के पास ट्रैक के नीचे की मिट्टी बह जाने की वजह से रेल यातायात प्रभावित हुआ है. देश में रेलवे को लेकर कई घटनाएं सामने आई है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2024 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).