VIDEO: रांची के बुंडू में डीजल टैंकर हुआ पलटी, वाहन में हुआ विस्फोट, आग से मचा सड़क पर हड़कंप
रांची के बुंडू थाना क्षेत्र में एक टैंकर पलट गया . इस टैंकर में डीजल होने के कारण टैंकर में ब्लास्ट हो गया. इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास जारी है.
रांची, झारखंड: रांची के बुंडू थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है. यहां एक डीजल टैंकर के पलटने से भीषण आग लगने की खबर आ रही है. घटना कि सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई है. वहीं, आग इतनी भीषण लगी है कि आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है. गाड़ियों की लंबी कतार लगी हुई है.मिली जानकारी के मुताबिक बुंडू थाना क्षेत्र में डीजल लदा टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया. पलटने के बाद टैंकर में आग लग गई और अचानक जोरदार ब्लास्ट हुआ. ब्लास्ट के बाद वहां अफरातफरी मच गई और सड़क जाम हो गई. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है और जाम हटाने में जुट गई है. इसके साथ ही आग को बुझाने का प्रयास भी जारी है. इस घटना में किसी की जनहानि की कोई भी खबर अब तक सामने नहीं आई है. इस वीडियो को सोशल मीडिया 'एक्स' पर @samacharplusjb नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:VIDEO: रांची में चलती गाड़ी में लगी आग, वाहन सवार ने सड़क पर स्कूटी खड़ी कर बचाई खुद की जान, वीडियो आया सामने
डीजल टैंकर में लगी आग
रांची- बुंडू रोड में डीजल टैंकर पलटा, लगी भयानक आग, सड़क पूरी तरह जाम@ranchipolice #ranchi #ranchinews #jharkhand #jhrakhandnews #samacharplus pic.twitter.com/fNbJOUo7hY
— Samachar Plus - Jharkhand Bihar (@samacharplusjb) February 7, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2025 03:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

