Delhi Winter Update: भीषण ठंड के साथ जहरीली हवा ने बढ़ाई मुश्किलें, दिल्ली-NCR में सीवियर कैटेगरी में प्रदूषण
Delhi (Photo: ANI)

राजधानी दिल्ली में प्रदूषण फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. एक तरफ भीषण ठंड है तो वहीं दूसरी तरफ दमघोटूं हवा भी जीना बेहाल कर रही है. दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ रहे एक्यूआई स्तर से प्रदूषण 'गंभीर' की श्रेणी में पहुंच गया है. इसे लेकर दिल्ली सरकार ने मंगलवार को बड़ा कदम उठाते हुए कुछ प्रतिबंध भी लगाए हैं.

उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में आने के साथ ही दिल्ली में स्मॉग की भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता 421 के ऑलओवर एक्यूआई के साथ 'गंभीर' श्रेणी में है. नीचे दिल्ली के विजय चौक क्षेत्र की तस्वीरें आप देख सकते हैं.