दिल्ली हिंसा: पुलिस पर बंदूक तानने वाला शाहरुख उत्तर प्रदेश से हुआ गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने की कारवाई

राजधानी दिल्ली में हाल ही में हुए निंदनीय हिंसा में पुलिस पर तमंचा तानने वाले शख्स शाहरुख को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया किया है. शाहरुख ने राजधानी में हुए हिंसा में आठ राउंड फायर की थी. इस घटना के बाद वह गिरफ्तारी के डर से बचने के लिए फरार हो गया था.

दिल्ली पुलिस (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में हाल ही में हुए निंदनीय हिंसा में पुलिस पर तमंचा तानने वाले शख्स शाहरुख (Shahrukh) को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (Delhi Police Crime Branch) ने गिरफ्तार कर लिया किया है. शाहरुख ने राजधानी में हुए हिंसा में आठ राउंड फायर की थी. इस घटना के बाद वह गिरफ्तारी के डर से बचने के लिए फरार हो गया था. शाहरुख को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से गिरफ्तार है. बता दें कि शाहरुख ने दंगे के दौरान दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल दीपक दहिया पर पिस्टल तानी थी और 8 राउंड फायरिंग की थी. दीपक पर पिस्टल तानने और फायरिंग करने का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. विडियो वायरल होने के बाद से वह अपने परिवार समेत कई दिनों से फरार चल रहा था.

दिल्ली हिंसा में अबतक 1300 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चूका है, वहीं सूचना के अनुसार इस हिंसा में कम से कम 45 लोग मारे गए हैं और 150 से अधिक लोग बुरी तरह से घायल हो गए. मौत के आंकड़े अभी बढ़ सकते हैं. मृतकों के परिजन सदमे में हैं और शहर में तनाव पसरा हुआ है. इस हिंसा में दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल कथित तौर पर पहले मारे जाने वालों में से एक हैं. शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, रतन लाल पथराव का शिकार हुए थे और उन्होंने दम तोड़ दिया, लेकिन दिल्ली पुलिस के पीआरओ अनिल मित्तल ने बीबीसी से बातचीत में कहा कि रतन लाल को गोली भी लगी थी.

यह भी पढ़ें- दिल्ली दंगा : शाहरुख का परिवार भी हुआ गायब, पुलिस की छापेमारी शुरू

बता दें कि फिलहाल सूबे में माहौल बदल रहा है और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को 98 प्रतिशत छात्रों ने बोर्ड की परीक्षाएं दीं अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में स्थिति शांत है और पिछले पांच दिनों में हिंसा का कोई मामला सामने नहीं आया है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड