Delhi Violence: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने आरोपी शाहनवाज को किया गिरफ्तार
उत्तर पूर्वी दिल्ली में 24 फरवरी को हुए दंगों के मामले में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की एसआईटी ने एक हत्यारोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी का नाम मो. शाहनवाज उर्फ शानू (27) है. आरोपी ने दंगों के दौरान बेखौफ होकर शिव विहार तिराहे पर तांडव मचाया था.
उत्तर पूर्वी दिल्ली में 24 फरवरी को हुए दंगों के मामले में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की एसआईटी ने एक हत्यारोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी का नाम मो. शाहनवाज उर्फ शानू (27) है. आरोपी ने दंगों के दौरान बेखौफ होकर शिव विहार तिराहे पर तांडव मचाया था. उसने कई दुकानों में आग लगा दी थी। शानू पर एक शख्स को जिंदा जलाकर मार डालने का भी आरोप है. दिल्ली पुलिस अपराध शाखा के एक अधिकारी के मुताबिक, "गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गोकुलपुरी थाने में 28 फरवरी, 2020 को कई धाराओं में आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे. शानू के खिलाफ दंगा करने, दंगे का षड्यंत्र रचने, हत्या, धार्मिक भावनाओं को भड़काने, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में थाना गोकुलपुरी में केस दर्ज किया गया था."
दंगों के जांच के लिए गठित एसआईटी टीम के एक अधिकारी ने शनिवार को आईएएनएस से कहा, "24 फरवरी को ओल्ड मुस्तफाबाद और शिव विहार तिराहे पर हुए तांडव में सबसे आगे पथराव करता हुआ शाहनवाज ही दिखाई दे रहा था. वह भीड़ को चीख-चीख कर पथराव और आगजनी करने के लिए उकसा रहा था. उसे खुद भी जबरदस्त तरीके से पथराव करते देखा गया. आरोपी ने कई मकानों और दुकानों को भी आग लगा दी थी"
यह भी पढ़ें- दिल्ली हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा- दंगे रोकना अदालत का काम नहीं
शाहनवाज शिव विहार की गली नंबर-22 का रहने वाला है. सीसीटीवी फूटेज से जांच कर रही अपराध शाखा को साफ-साफ पता चल गया है कि किताबों की एक दुकान और मिठाई दुकान के गोदाम में घुसकर आग भी शाहनवाज ने ही लगाई थी. शाहनवाज के साथ सैकड़ों और दंगाइयों की भीड़ मौजूद थी.
अपराध शाखा की एसआईटी के मुताबिक, "26 फरवरी, 2020 को चमन पार्क स्थित एक दुकान के भीतर से जली हुई हालत में शव मिला था. बाद में शव की पहचान दिलबर सिंह के रूप में हुई थी. पता चला है कि दिलबर की हत्या करने में भी शाहनवाज का ही हाथ है. शाहनवाज को गिरफ्तार करने से पहले एसआईटी टीम ने चश्मदीदों से उसकी पहचान करा ली थी. उसी के बाद उसे कानूनी तौर पर गिरफ्तार किया है."
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2020 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

