Delhi Unlock: कोरोना की तीसरी लहर की चेतावनी के बीच दिल्ली के बजारों में उमड़ रही भीड़

शनिवार को भी दिल्ली की ओखला फल और सब्जी मंडी में लोगों की भीड़ देखी गई. लोगों ने इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन किया. न्यूज एजेंसी ANI ने इसकी तस्वीर शेयर की हैं.

दिल्ली में भीड़ (Photo: ANI)

नई दिल्ली: कोरोना (COVID-19) की दूसरी लहर का प्रकोप झेलने के बाद राष्‍ट्रीय राजधानी नई दिल्‍ली (Delhi) में अब कोरोना की रफ्तार काफी कम हो चुकी है. इसी के साथ राजधानी में अनलॉक (Unlock) शुरू हो चुका है, लेकिन इस दौरान लगातार कोविड सुरक्षा प्रोटोकॉल का बड़े पैमाने पर उल्‍लंघन देखा जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग बाजारों में जुट रहे हैं. अधिकांश लोग बिना मास्‍क या लापरवाही से मास्क पहनकर घूमते नजर आ रहे हैं. दिल्ली के बाजारों में जुट रही भीड़ चिंता का कारण बन सकती है. वैक्सीन है बेहद जरूरी, टीकाकरण के बाद संक्रमित होने पर अस्पताल में भर्ती होने का जोखिम 75-80 प्रतिशत कम.

शनिवार को भी दिल्ली की ओखला फल और सब्जी मंडी में लोगों की भीड़ देखी गई. लोगों ने इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन किया. न्यूज एजेंसी ANI ने इसकी तस्वीर शेयर की हैं. तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कोरोना के मामले कम होने के बाद लोग किस तरह से महामारी को लेकर लापरवाह हो गए हैं.

ओखला मंडी में भीड़

दिल्ली के बाजारों में जुट रही भीड़ पर हाई कोर्ट ने शुक्रवार को कहा था कि 'सुरक्षा नियमों का इस तरह उल्‍लंघन करने से तीसरी लहर तेज होगी और इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती है. हाई कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार को इस संबंध में सख्त कदम उठाने, दुकानदारों को जागरूक करने को कहा.

कोरोना की खतरनाक दूसरी लहर से बाहर आने के बाद इस तरह की चेतावनी बड़ा संकट खड़ा कर सकती है. ऐसे में संभावित तीसरी लहर का खतरा भी देश पर बना हुआ है. कोरोना से बचाव के लिए जरूरी है कि बेहद जरूरी होने पर ही बाहर जाएं, भीड़ वाले स्थानों पर न जाएं. ठीक से मास्क पहने और कोरोना से बचाव के सभी नियमों का पालन करें.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड