Delhi: यौनशोषण मामले में गिरफ्तार बाबा चैतन्यानंद के मोबाइल से मिले कई लड़कियों के स्क्रीनशॉट्
लड़कियों के यौनशोषण के मामले में गिरफ्तार आरोपी बाबा चैतन्यानंद जांच में दिल्ली पुलिस का सहयोग नहीं कर रहा है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान बाबा चैतन्यानंद सरस्वती का चौंकाने वाला व्यवहार सामने आ रहा है. बाबा अपनी गलती स्वीकार करने के बजाय लगातार झूठ बोल रहा है.
नई दिल्ली, 30 सितंबर : लड़कियों के यौनशोषण (Sexual Abuse) के मामले में गिरफ्तार आरोपी बाबा चैतन्यानंद (Baba Chaitanyananda) जांच में दिल्ली पुलिस का सहयोग नहीं कर रहा है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान बाबा चैतन्यानंद सरस्वती का चौंकाने वाला व्यवहार सामने आ रहा है. बाबा अपनी गलती स्वीकार करने के बजाय लगातार झूठ बोल रहा है. चैतन्यानंद की गिरफ्तारी के बाद उनसे की जा रही पूछताछ में पुलिस को कई हैरान कर देने वाली जानकारी मिली है. चैतन्यानंद ने न केवल अपनी धार्मिक छवि को लेकर लोगों को धोखा दिया, बल्कि कई युवतियों से गलत तरीके से संपर्क करने की कोशिश भी की. बाबा के मोबाइल फोन से कई लड़कियों के चैट्स और स्क्रीनशॉट्स पुलिस को मिले हैं.
यह भी सामने आया कि बाबा के पास एयर होस्टेस की कई तस्वीरें थीं, जिनके साथ उसने खुद के फोटो खिंचवाए थे. इन तस्वीरों को बाबा ने अपने फोन में रखा हुआ था और इनमें से कुछ फोटो का स्क्रीनशॉट भी मिला है, जो लड़कियों की मोबाइल डीपी से लिए गए थे. दिल्ली पुलिस के अधिकारी का कहना है कि पूछताछ के दौरान बाबा शुरुआत में गोलमोल जवाब दे रहे थे, लेकिन जब पुलिस ने उन्हें उनके खिलाफ मौजूद सबूतों को दिखाया और सख्ती से सवाल पूछे, तब जाकर बाबा ने कुछ जवाब देना शुरू किया. हालांकि, उसके बयान में लगातार विरोधाभास नजर आ रहा है. यह भी पढ़ें :एस जयशंकर ने बोत्सवाना के विदेश मंत्री को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, बोले-द्विपक्षीय सहयोग को और करेंगे मजबूत
पुलिस ने चैतन्यानंद की दो महिला सहयोगियों को भी हिरासत में लिया है और उन्हें बाबा से आमना-सामना करवाया जा रहा है ताकि बाबा के अपराधों को और पुख्ता किया जा सके. यह भी दावा किया जा रहा है कि इन महिला सहयोगियों से बाबा के और खुलासे हो सकते हैं. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 28 सितंबर को चैतन्यानंद को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2025 11:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

