Delhi Robbery Video: दिल्ली में बंदूक की नोक पर प्रगति मैदान सुरंग में लूट, केजरीवाल ने  राज्यपाल  सक्सेना के इस्तीफे की मांग की
Arvind Kejriwal (Photo Credit: IANS, Twitter)

Delhi Robbery Video: दिल्ली के प्रगति मैदान सुरंग के अंदर बंदूक की नोक पर एक डिलीवरी एजेंट और उसके सहयोगी से कथित तौर पर 2 लाख रुपये लूट फरार हो गए. लूट के बाद बदमाशों का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने राज्यपाल सक्सेना का इस्तीफा मांगा हैं. केजरीवाल ने ट्विटर पर कहा कि उपराज्यपाल को किसी ऐसे व्यक्ति के लिए रास्ता बनाना चाहिए जो दिल्ली के लोगों को सुरक्षा प्रदान कर सके. एलजी को इस्तीफा दे देना चाहिए. किसी ऐसे व्यक्ति के लिए रास्ता बनाएं जो दिल्ली के लोगों को सुरक्षा प्रदान कर सके. यदि केंद्र सरकार दिल्ली को सुरक्षित बनाने में असमर्थ है, तो इसे हमें सौंप दें. हम आपको दिखा देंगे. किसी शहर को उसके नागरिकों के लिए कैसे सुरक्षित बनाया जाए.

Tweet: