Delhi COVID-19 Updates: दिल्ली में फूटा कोरोना का बम, बीते 24 घंटे में 2,716 नए केस मिले
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit- AFP)

Delhi COVID-19 Updates: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी के साथ बढ़ने लगे हैं. दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में बीते 24 घंटे में 24 घंटे में 2,716 नए मामले पाए गए. वहीँ इस महामारी से 765 मरीज ठीक हुए हैं. रिपोर्ट के अनुसार कल की अपेक्षा दिल्ली में 51 फीसदी से ज्यादा केस मिले हैं. वहीं राजधानी में कल यानी शुक्रवार को कोरोना के पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1796 नए मामले दर्ज किए गए थे.