देश

Mallika Nadda's SUV Recovered: दिल्ली पुलिस ने BJP चीफ जेपी नड्‌डा की पत्नी की चोरी हुई फॉर्च्यूनर कार वाराणसी से की बरामद; दो गिरफ्तार

07 अप्रैलर(रविवार) को दिल्ली पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी मल्लिका नड्डा की कार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से बरामद कर लिया है.

Mallika Nadda's SUV Recovered: दिल्ली पुलिस ने BJP चीफ जेपी नड्‌डा की पत्नी की चोरी हुई फॉर्च्यूनर कार वाराणसी से की बरामद; दो गिरफ्तार

Mallika Nadda's SUV Recovered: 07 अप्रैलर(रविवार) को दिल्ली पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी मल्लिका नड्डा की कार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से बरामद कर लिया है. जो पिछले हफ्ते दिल्ली से चोरी होने के बाद पुलिस को सूचना दीं गयी थी. दिल्ली पुलिस ने बताया कि चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जेपी नड्डा की पत्नी मल्लिका नड्डा की फॉर्च्यूनर कार 19 मार्च को दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके से चोरी हो गई थी. एसयूवी का ड्राइवर सर्विस कराने के बाद गोविंदपुरी स्थित अपने आवास पर दोपहर का भोजन करने गया था, तभी चोरी हो गई थी.

ट्वीट देखें:

इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी थी. अधिकारियों ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, एसयूवी को आखिरी बार गुरुग्राम की ओर जाते देखा गया था और उस पर हिमाचल प्रदेश का नंबर था. यह भी पढ़ें: 'रामनवमी आ रही है, पापियों को भूलना मत...', बिहार की रैली में गरजे पीएम मोदी, विपक्ष पर करारा प्रहार!

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने ऑन डिमांड एसयूवी चुराई थी. जिसे नागालैंड ले जाने की योजना बना रहे थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2024 09:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).