Delhi Petrol Pump Loot Video: बाइक सवार लुटेरों ने बंदूक की नोक पर मुंडका में पेट्रोल पंप से लूटे पैसे, डकैती सीसीटीवी में कैद
पेट्रोल पंप पर लूट (Photo: ANI)

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: एक चौंकाने वाली घटना में मंगलवार देर रात नई दिल्ली के मुंडका इलाके में नकाबपोश बदमाशों ने बंदूक की नोक पर एक पेट्रोल पंप को लूट लिया. पुलिस ने जिस सीसीटीवी फुटेज की पुष्टि की है, उसमें करीब आधा दर्जन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है. घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है. बदमाशों ने पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी को पिस्तौल की बट से मारकर घायल कर दिया. यह भी पढ़ें: Axis Bank Loot Video: बिहार पुलिस का ऐलान, एक्सिस बैंक में लूट कांड में शामिल बदमाशों को पहचानने वालों को दिया जायेगा इनाम

दो बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी से बाइक की टंकी फुल करने को कहा, जबकि दूसरे व्यक्ति ने पिस्तौल निकालकर कर्मचारी पर तान दी. इसके बाद उसने पिस्तौल की बट से उसके सिर पर वार कर दिया. उन्होंने कर्मचारियों से 10-12 हजार रुपये लूट लिए. घटना के दौरान अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग भी की.

देखें वीडियो: