दिल्ली में आतंकी हमले का खतरा, खुफिया एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट, पुलिस ने कई जगहों पर की छापेमारी

दिल्ली में एक बार फिर आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है. संभावित आतंकी हमले के इनपुट के मद्देनजर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल शहर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर रही है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में तीन-चार खूंखार आतंकवादियों के घुसने की खबर है. सूत्रों के मुताबिक, जैश-ए-मोहम्मद पिछले हफ्ते शहर में फिदायीन का एक समूह को भेजने में कामयाब रहा है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)
दिल्ली (Delhi) में एक बार फिर आतंकी हमले (Terror Attack) का खतरा मंडरा रहा है. संभावित आतंकी हमले के इनपुट के मद्देनजर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल शहर (Delhi Police Special Cell) के विभिन्न इलाकों में छापेमारी (Raids) कर रही है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में तीन-चार खूंखार आतंकवादियों के घुसने की खबर है. सूत्रों के मुताबिक, जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) पिछले हफ्ते शहर में फिदायीन का एक समूह को भेजने में कामयाब रहा है. माना जा रहा है कि आतंकी जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) से अनुच्छेद 370 (Article 370) हटाए जाने के विरोध में हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार रात नौ बजे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और खुफिया एजेंसियों ने शहर के नौ जगहोंपर छापेमारी की. दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. छापेमारी सीलमपुर और उत्तर पूर्वी दिल्ली के दो स्थानों, जामिया नगर और सेंट्रल दिल्ली के पहाड़गंज स्थित दो जगहों पर की गई. यह भी पढ़ें- पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पकड़ा गया एक और खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स का आतंकी.

उधर, आतंकी हमलों की आशंका को लेकर अमेरिका भी भारत को अलर्ट कर चुका है. दरअसल, पाकिस्तानी आतंकवादी जम्मू और कश्मीर को विशेष दर्जा दिए जाने वाली अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के मद्देनजर भारत में हमले कर सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड