दिल्ली: अब एक्सरसाइज करने पर मिलेगा फ्री टिकट, आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर लगी फिटनेस मशीन

यहां एक मशीन लगाई गई है जिसके आगे सिट अप करने से मशीन से फ्री प्लेटफॉर्म टिकट दिया जाएगा. रेलवे मंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे के इस कदम की सराहना की हैं.

फिटनेस मशीन से फ्री में मिलेगा टिकट (Photo Credits- Twitter)

दिल्ली (Delhi)  के आनंद विहार (Anand Vihar) रेलवे स्टेशन पर रेलवे का एक अनोखा प्रयोग देखने को मिला है. यहां लोगों को सिट अप की एक्सरसाइज करने पर प्लेटफॉर्म टिकट फ्री दिया जा रहा है. यहां एक मशीन लगाई गई है जिसके आगे सिट अप करने से मशीन से फ्री प्लेटफॉर्म टिकट दिया जाएगा. रेलवे मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने रेलवे के इस कदम की सराहना की हैं. रेलवे मंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, "फिटनेस के साथ बचत भी. दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर फिटनेस को प्रोत्साहित करने के लिए अनूठा प्रयोग किया गया है. यहां लगाई गई मशीन के सामने एक्सरसाइज करने पर प्लेटफार्म टिकट निशुल्क लिया जा सकता है.

रेलवे स्टेशन पर लगी फिटनेस मशीन के सामने खड़े होकर 180 सेकंड में 30 बैठक लगानी होती हैं. अगर आप इस निर्धारित समय में यह करने में सफल रहते हैं तो आपको फ्री प्लैटफॉर्म टिकट मिलेगा. यह इस तरह की पहली मशीन है. इससे फिटनेस के जरिए आप एक छोटी बचत जरुर कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- रेलवे मंत्री पीयूष गोयल ने कहा- आगामी दिनों में 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' से होगी एक लाख करोड़ रुपये की आय. 

यहां देखें वीडियो-

केंद्रीय रेलवे मंत्री पीयूष गोयल ने इसका वीडियो अपने ट्वीट में शेयर किया है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक फिटनेस मशीन में सिट अप कर रहा है. इसके बाद मशीन से टिकट निकलता हुआ भी दिखाई दे रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड