Acid Ban in Delhi: एमसीडी ने पब्लिक टॉयलेट में तेजाब के इस्तेमाल पर लगाई रोक, DCW के नोटिस के बाद फैसला
Swati Maliwal (Photo Credits ANI)

Acid Ban in Delhi: दिल्ली महिला आयोग की आध्य्क्षा स्वाति मालीवाल ने राजधानी के पब्लिक टॉयलेट में तेजाब के इस्तेमाल पर रोक लगाने को लेकर एमसीडी को नोटिस जारी किया था. जिस नोटिस के बाद दिल्ली नगर निगम ने हाल ही में एक आदेश जारी कर उसके द्वारा संचालित सार्वजनिक शौचालयों की सफाई के लिए तेजाब के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है. आयोग ने 6 अप्रैल 2023 को दरियागंज के जीबी पंत अस्पताल के गेट नंबर 8 के सामने दिल्ली नगर निगम के एक महिला शौचालय का निरीक्षण किया और शौचालय के अंदर खुले में एसिड से भरा 50 लीटर का डिब्बा मिला. जिसके बाद दिल्ली महिला आयोग ने एमसीडी को पब्लिक टॉयलेट में एसिड पर रोक लगाने को एलकार नोटिस जारी

Video: