Delhi: अस्पतालों में दूसरी बीमारी के चलते भर्ती हो रहे मरीजों में पाया जा रहा कोरोना, हर 10 में से 8 घरों मे वायरल के मामले

राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में कोरोना के मामले कम होते नहीं दिख रहे हैं. कोरोना के साथ-साथ वायरल बुखार भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है. इस बीच स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि पिछले 15 दिनों में अस्पतालों में कोरोना से पीड़ित मरीज़ों के भर्ती होने की संख्या में इजाफा हुआ है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में कोरोना के मामले कम होते नहीं दिख रहे हैं. कोरोना के साथ-साथ वायरल बुखार भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है. इस बीच स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि पिछले 15 दिनों में अस्पतालों में कोरोना से पीड़ित मरीज़ों के भर्ती होने की संख्या में इजाफा हुआ है. ये इजाफा दो तिहाई तक देखा गया है.

वसंत कुंज फोर्टिस अस्पताल (Fortis Hospital) की डायरेक्टर डॉ. गौरी शंकर शर्मा ने बताया कि, अन्य बीमारियों से पीड़ित अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीज़ों में भी कोरोना पाया गया है. उन्होंने बताया कि, अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीज़ों की दिन पर दिन संख्या बढ़ रही है. मैंने दो तरह के मरीज़ों को भर्ती होते फिलहाल के समय में देखा है. एक वो जो अन्य बीमारी से पीड़ित हैं और वो कोरोना से भी संक्रमित पाए गए हैं. वहीं, दूसरे वो जो कोराना से संक्रमित होने के बाद घबराकर भर्ती हो रहे हैं.

कोरोना के साथ वायरल का कहर

राजधानी दिल्ली में कोरोना के साथ-साथ वायरल बुखार के मामले भी बढ़ रहे हैं. हर दस में से आठ घर में, पिछले 30 दिन के दौरान एक या अधिक लोगों में वायरल बुखार के लक्षण देखे गए. एक ऑनलाइन पोर्टल द्वारा कराए गए सर्वे में यह जानकारी सामने आई.

इस सर्वे में दिल्ली, गुरुग्राम, गाजियाबाद, नोएडा और फरीदाबाद के 11 हजार से ज्यादा निवासियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी. सर्वेक्षण में भाग लेने वालों में से 63 प्रतिशत पुरुष और 37 प्रतिशत महिलाएं थीं. ‘लोकल सर्कल्स’ की ओर से कराए गए सर्वेक्षण के अनुसार, 54 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उनके परिवार के कम से कम दो सदस्यों को पिछले 30 दिन के दौरान बुखार, बहती नाक, खांसी, सरदर्द, शरीर में दर्द और अन्य लक्षण थे.

इसके अलावा 23 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उनके परिवार के चार या उससे अधिक सदस्यों को वायरल बुखार के लक्षण थे. इन आंकड़ों की तुलना में, पिछले साल इसी दौरान, केवल 42 फीसदी घरों में एक या उससे अधिक लोगों को वायरल बुखार के लक्षण थे.

ऐसी आशंका है कि इस साल कोरोना वायरस के कारण अधिक लोगों को बुखार हुआ. ऑनलाइन पोर्टल ने यह भी कहा कि ज्यादातर मामलों में लोगों ने कोविड या वायरल बुखार की जांच के लिए घर पर किट मंगाना उचित समझा. दिल्ली में पिछले दो सप्ताह के दौरान कोविड-19 संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखने को मिली है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड