Delhi: दिल्ली का मोस्ट वांटेड वाहन चोर 25 साल बाद पुलिस के जाल में फंसा

पिछले 25 सालों से फरार रहे दिल्ली-एनसीआर में मोस्ट वांटेड वाहन चोर को आखिरकार दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एक अधिकारी ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी. आरोपी की पहचान मेरठ निवासी इंतेजार (42) के रूप में हुई है और उसे उसके साथी आसिफ (37) के साथ गिरफ्तार किया गया है.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Pixabay)

नई दिल्ली, 6 मार्च : पिछले 25 सालों से फरार रहे दिल्ली-एनसीआर में मोस्ट वांटेड वाहन चोर को आखिरकार दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एक अधिकारी ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी. आरोपी की पहचान मेरठ निवासी इंतेजार (42) के रूप में हुई है और उसे उसके साथी आसिफ (37) के साथ गिरफ्तार किया गया है. डीसीपी श्वेता चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि इंतेजार इससे पहले 2014 में एक बार पकड़ा गया था, जिसके बाद कभी गिरफ्तार नहीं हुआ. डीसीपी ने कहा, नवंबर 2020 में, इंतेजार ने न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए जानबूझकर पुलिस बैरिकेड्स मारा. एक मामला दर्ज किया गया था, लेकिन वह कोविड-19 महामारी के कारण अदालत से अग्रिम जमानत पाने में कामयाब रहा.

इंतेजार अपराध करने और सार्वजनिक हस्तक्षेप से बचने के लिए अपने साथ अवैध हथियार रखता था. उनका सहयोगी आसिफ किसी भी कार की प्रोग्रामिंग सिस्टम को हैक करने में माहिर है और किसी भी कार की डुप्लीकेट चाबी बना सकता है. डीसीपी ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुई कार चोरी की घटनाओं को देखते हुए एक टीम का गठन किया गया था, जिसने उनके ठिकाने और चोरी करने के लिए इस्तेमाल की जा रही कार की पहचान करने में आठ महीने का समय लिया. यह भी पढ़ें : देश की खबरें | ‘शीना जिंदा है’’ इसकी जांच करने को लेकर अनिच्छुक है सीबीआई: इंद्राणी

26 फरवरी को दोनों आरोपियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर उन्हें निर्धारित जगह से दबोच लिया. डीसीपी ने कहा, उनके पास से दो लोडेड देशी पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए. पूछताछ के दौरान इंतेजार ने कबूल किया कि वह पिछले 25 सालों से कारों की चोरी कर रहा है इंतेजार ने यह भी कबूल किया कि 2020 में, उसने चोरी की कार की सवारी करते हुए मौके से भागने के लिए पुलिस बैरिकेड्स में टक्कर मारी थी.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Scorecard: दिल्ली में यूएई ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा रनों का टारगेट, अलीशन शराफू ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

रील के चक्कर में सलाखों के पीछे पहुंचा दिल्ली का स्टंटबाज, चलती बस का दरवाजा खोलकर बनाया था वीडियो; पुलिस ने किया गिरफ्तार (Watch Viral Video)

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Live Score Update: दिल्ली में साउथ अफ्रीका बनाम यूएई के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\