दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग और AAP नेता विशेष रवि से मांगा जवाब, मतदान से एक दिन पहले होगी सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने गुरुवार को चुनाव आयोग (Election Commission) और आम आदमी पार्टी (आप) नेता विशेष रवि (Vishesh Ravi) को नोटिस जारी किया है.

दिल्ली हाईकोर्ट (Photo Credit- IANS)

नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने गुरुवार को चुनाव आयोग (Election Commission) और आम आदमी पार्टी (आप) नेता विशेष रवि (Vishesh Ravi) को नोटिस जारी किया है. यह नोटिस बीजेपी (BJP) नेता योगिंदर चंदोलिया (Yoginder Chandolia) द्वारा दायर याचिका के आधार पर किया गया है, जिसमें आप (AAP) नेता रवि पर दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग में दायर हलफनामे में शैक्षणिक योग्यता तथा लंबित आपराधिक मामले को छिपाने का आरोप लगाया गया है. अगर यही सही साबित हुआ तो आप नेता का नामांकन रद्द किया जा सकता है.

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक जस्टिस डी एन पटेल (D N Patel) और जस्टिस सी हरि शंकर (C Hari Shankar) की बेंच ने करोल बाग (Karol Bagh) से आप के उम्मीदवार विशेष रवि को नोटिस जारी कर चंदोलिया की याचिका पर अपना पक्ष रखने की मांग की. इस मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार यानि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के एक दिन पहले होगी.

उल्लेखनीय है कि सोमवार को कोर्ट ने विशेष रवि को राहत देते हुए उनके खिलाफ दर्ज एक याचिका खारिज कर दी थी. इसमें आरोप लगाया गया था कि दिल्ली के करोल बाग से आप के उम्मीदवार विशेष रवि ने हलफनामे में महत्वपूर्ण तथ्य छिपाए थे. तब कोर्ट ने कहा था कि चुनाव की प्रक्रिया के दौरान याचिका पर विचार नहीं किया जा सकता है.

याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि रवि यह नहीं समझ सके कि आपराधिक मामला छिपाना आपराधिक कृत्य है. उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता के बारे में भी गलत जानकारी दी. दिल्ली में आठ फरवरी को चुनाव होने हैं और मतगणना 11 फरवरी को होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Gold Rate Today, April 17, 2026: दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में क्या हैं सोने के दाम? चेक करें 22K और 24K की कीमतें

Heatwave Alert: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का अलर्ट, 40 डिग्री के पार जाएगा पारा, प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता