देश

Delhi Aam Mahotsav: 'आम महोत्सव' में अंगूर से लेकर पपीते के आकार के आम, 7 से 9 जुलाई तक किया जाएगा आयोजन

दिल्ली में आम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. दिल्ली सरकार के आम महोत्सव में लोग आम की विभिन्न क़िस्मों से रूबरू होने के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आम से जुड़ी प्रतियोगिताओं का लुत्फ़ उठा सकेंगे. यह आम महोत्सव दिल्ली हाट, जनकपुरी में शुरू किया गया है और यह 32वां आम महोत्सव है.

Delhi Aam Mahotsav: 'आम महोत्सव' में अंगूर से लेकर पपीते के आकार के आम, 7 से 9 जुलाई तक किया जाएगा आयोजन
दिल्ली में आम महोत्सव (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली: दिल्ली में आम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. दिल्ली सरकार के आम महोत्सव में लोग आम की विभिन्न क़िस्मों से रूबरू होने के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आम से जुड़ी प्रतियोगिताओं का लुत्फ़ उठा सकेंगे. यह आम महोत्सव दिल्ली हाट, जनकपुरी में शुरू किया गया है और यह 32वां आम महोत्सव है.

पर्यटन विभाग द्वारा दिल्ली हाट, जनकपुरी में 7 से 9 जुलाई तक आम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. तीन दिवसीय आम महोत्सव में एंट्री होगी फ्री, दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक आम की विभिन्न क़िस्मों के साथ शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लोग लुत्फ़ उठा सकेंगे. Richest Beggar: मुंबई में रहता है दुनिया का सबसे अमीर भिखारी, 7.5 करोड़ की संपत्ति का मालिक है भरत जैन

आम महोत्सव में अंगूर के आकार से लेकर पपीते के आकार तक के आम प्रदर्शित किए जाएंगे. यहां विभिन्न दुर्लभ और प्रसिद्ध क़िस्म के आम जिसमें- लंगड़ा, चौसा, फ़ज़री, रतौल, रामकेला, हुसैन आरा, केसर, मल्लिका, आम्रपाली आदि शामिल हैं. सरकार के इस आम महोत्सव में पारंपरिक आम बागवानों के अतिरिक्त विभिन्न सरकारी और ग़ैर सरकारी संस्थाएं भी बढ़-चढ़ कर भाग ले रही हैं.

आम महोत्सव का मुख्य आकर्षण विभिन्न क़िस्मों और आकारों के आम का प्रदर्शन, आम व आम से बने उत्पादों की बिक्री, आम खाओ प्रतियोगिता, बच्चों के लिए आम पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताएं, हस्तशिल्प व हथकरघा उत्पादों की बिक्री व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन है.

पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा 'आम महोत्सव' शहर में पर्यटन को बढ़ावा देने, जनसाधारण को आम की विभिन्न क़िस्मों से अवगत करवाने, छोटे-बड़े आम उत्पादकों को अपना व्यापार आगे बढ़ाने के लिए मंच प्रदान करने सहित किसानों को आम की विभिन्न प्रजाति के पैदावार के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में सरकार की अनूठी पहल है. दिल्ली सरकार का कहना है कि वह समृद्ध कला-संस्कृति और रोज़गार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए नियमित रूप से ऐसे आयोजन करती है.

दिल्ली की पर्यटन मंत्री आतिशी ने कहा कि आम महोत्सव, दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित किए जाने वाले सबसे अनूठे उत्सवों में से एक है. आम हर किसी का पसंदीदा फल है और देश में हर बच्चे और बड़े के दिल में बसता है. ये हमारे बचपन की यादों को ताजा करता है, जब हर बच्चा आम खाने का कम्पटीशन जरूर करता था.

उन्होंने कहा कि हमने अपने समय मे आम के बगीचों को देखा है. लेकिन, दिल्ली जैसे महानगरीय शहरों में बड़े हो रहे बच्चे शायद इन अनुभवों को मिस करते हैं. हालांकि, दिल्ली सरकार की यह अनूठी पहल उन्हें आमों के बागों से लेकर थाली तक के सफर का अनुभव करने और फलों के राजा के बारे में और अधिक जानने का अवसर प्रदान करेगी. उन्होंने दिल्ली के सभी लोगों से उत्सव में आने और देश भर के आमों का आनंद लेने का आग्रह किया.

तीन दिवसीय इस महोत्सव में लोग दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक आम की विभिन्न क़िस्मों के साथ शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ़ उठा सकेंगे. महोत्सव के लिए कोई एंट्री फ़ीस नहीं होगी और लोगों की सुगम आवाजाही के लिए तिलक नगर मेट्रो स्टेशन से फ्री शटल सेवा की भी व्यवस्था की गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2023 09:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).