देश

Richest Beggar: मुंबई में रहता है दुनिया का सबसे अमीर भिखारी, 7.5 करोड़ की संपत्ति का मालिक है भरत जैन

भरत जैन के पास 7.5 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति हैं. भीख मांगने से ही उनकी मंथली कमाई 60 हजार रुपये से लेकर 75 हजार रुपये तक होती है. भरत जैन के पास मुंबई में 1.2 करोड़ रुपये का दो बेडरूम वाला फ्लैट है.

Richest Beggar: मुंबई में रहता है दुनिया का सबसे अमीर भिखारी, 7.5 करोड़ की संपत्ति का मालिक है भरत जैन
(Photo Credits: Twitter)

World's Richest Beggar Lives in Mumbai: क्‍या आपने ऐसे भिखारी के बारे में सुना है, जिसके पास करोड़ों की दौलत हो? आज हम एक ऐसे ही भिखारी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दुनिया का सबसे अमीर भिखारी है.

दुनिया के सबसे अमीर भिखारी भरत जैन (Bharat Jain) भारत के मुंबई शहर में रहते है. जी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, यह मुंबई की सड़कों पर भीख मांगते हुए पाए जाते हैं. इनकी शादी हो चुकी है और उनके साथ उनकी पत्‍नी, दो बेटे, उनका भाई और उनके पिता रहते हैं. उनके बच्‍चे कॉन्‍वेंट स्‍कूल में बढ़ते हैं.

भरत जैन के पास 7.5 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति हैं. भीख मांगने से ही उनकी मंथली कमाई 60 हजार रुपये से लेकर 75 हजार रुपये तक होती है. भरत जैन के पास मुंबई में 1.2 करोड़ रुपये का दो बेडरूम वाला फ्लैट है. ठाणे में दो दुकानें भी हैं, जहां से उन्‍हें हर महीने 30,000 रुपये किराया मिलता है. इतनी संपत्ति होने के बावजूद भरत जैन  संड़कों पर भीख मांगते हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2023 03:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).