Dead Cockroach Found in Food: खाने के दौरान सब्जी में मिला मरा हुआ कॉकरोच, गाजियाबाद के मसूरी के फेमस होटल का वीडियो आया सामने (Watch Video )
Credit-(Pixabay )

गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: होटल में, ढाबे में और ट्रेनों में खाने की वस्तुओं में कीड़े मकोड़े और कॉकरोच मिलने की घटनाएं लगातार दिखाई दे रही है. ऐसी ही एक घटना गाजियाबाद के एक फेमस होटल में सामने आई है. जहांपर खाना खाते समय एक शख्स के सब्जी में सीधे एक बड़ा सा मरा हुआ कॉकरोच निकला. जिसके बाद ग्राहक ने हंगामा कर दिया और मालिक को बुलाने की बात कही. बताया जा रहा है की ये होटल मसूरी का एक फेमस होटल है. इस खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में देख सकते है की ,' इस दौरान ग्राहक वेटर से कहता है, तुम लोग जान ले लोगे किसी की. इस वीडियो को सोशल मीडिया 'एक्स ' पर @helpasianfound1 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. इसमें जानकारी शेयर की गई है कि फ़ूड लाइसेंस के बिना ये होटल चल रहा है और ऐसी लापरवाही करनेवाले होटलों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है.ये भी पढ़े:Cockroach in Omelette: हद है! राजधानी ट्रेन में बच्ची को परोसे गए आमलेट में निकला कॉकरोच

होटल के खाने में मिला मरा हुआ कॉकरोच