डांस बार पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, नई शर्तों के साथ फिर से खुल सकेंगे डांस बार

अदालत ने डांसिग एरिया में सीसीटीवी के नियम को भी रद्द कर दिया है. अदालत के इस फैसले से डांस बार मालिकों ने राहत की सांस ली है

प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में डांस बार को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने आज अहम फैसला सुनाया है. अदालत ने महारष्ट्र सरकार के कुछ प्रावधानों को रद्द कर दिया हैं. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि डांस बार केवल शाम 6.30 से 11.30 तक ही खुले रह सकेंगे. राज्य सरकार द्वारा कानून में रखी गयी ज़्यादातर कड़ी शर्तें सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी. आपको बता दें कि इंडियन होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने राज्य सरकार के नए एक्ट को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. अब डांस बार मे शराब परोसी जा सकती है.

अदालत ने डांसिग एरिया में सीसीटीवी के नियम को भी रद्द कर दिया है. अदालत के इस फैसले से डांस बार मालिकों ने राहत की सांस ली है. बता दें कि सबसे पहले दिवंगत नेता आर.आर. पाटिल ने डांस बार पर रोक लगाई थी. वे तब राज्य के गृह मंत्री थे.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Preview: वानखेड़े स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Wankhede Pitch Report: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या पंजाब किंग्स के गेंदबाजों का होगा बोलबाला; मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Gold Rate Today, April 16, 2026: अक्षय तृतीया से पहले सोने की कीमतों में उछाल, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में चेक करें 22K और 24K के दाम

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Streaming: आज मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त