Daler Mehndi Sentenced: पटियाला कोर्ट ने गायक दलेर मेहंदी की 2 साल की सजा को बरकरार रखा है. 15 साल पुराने मानव तस्करी (Human Trafficking) केस में दलेर मेहंदी को दो साल कैद की सजा सुनाई गई. यह साल 2003 का कबूतरबाजी का मामला है. केस का फैसला 15 साल बाद हुआ. फैसले के तुरंत बाद पुलिस ने दलेर मेहंदी को हिरासत में ले लिया गया है. 2003 में सदर थाना पुलिस ने बल बेड़ा गांव के रहने वाले बक्शीश सिंह की शिकायत पर दलेर मेहंदी उनके भाई शमशेर मेहंदी ध्यान सिंह और बुलबुल मेहता के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर ठगी मार कर 20 लाख रुपए लेने के आरोप में मामला दर्ज किया था.
Trouble for #DalerMehndi
Daler sentenced to 2-year jail term in an alleged human trafficking case. Patiala Police take singer into custody pic.twitter.com/1IfIkwSGt6
— TIMES NOW (@TimesNow) July 14, 2022












QuickLY