देश

Dadar Kabutarkhana Row: जैन संत निलेशचंद्र विजय ने आज़ाद मैदान में भूख हड़ताल पर बैठे, दादर कबूतरखाना फिर से खोलने की मांग; VIDEO

दादर कबूतरखाना बंद करने के फैसले के विरोध में जैन संत निलेशचंद्र विजय आज़ाद मैदान में सोमवार से भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं. संत निलेशचंद्र ने कहा कि जब तक दादर का कबूतरखाना फिर से नहीं खोल दिया जाट है. तब तक वे अपना अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल ख़त्म नहीं करेंगे.

Dadar Kabutarkhana Row: जैन संत निलेशचंद्र विजय ने आज़ाद मैदान में भूख हड़ताल पर बैठे, दादर कबूतरखाना फिर से खोलने की मांग; VIDEO
(Photo Credits IANS)

Dadar Kabutarkhana Row:  मुंबई के दादर कबूतरखाना बंद करने के फैसले के विरोध में जैन संत निलेशचंद्र विजय आज़ाद मैदान में सोमवार से भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं. संत निलेशचंद्र ने कहा कि जब तक दादर का कबूतरखाना फिर से नहीं खोल दिया जाट है. तब तक वे अपना अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल ख़त्म नहीं करेंगे.

संत निलेशचंद्र विजय भूख हड़ताल पर बैठे

संत निलेशचंद्र विजय भूख हड़ताल पर बैठने के बाद, प्रदेश सरकार के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा भी संत से मिलने आए. उन्होंने कहा कि वे नगर निगम से अनुरोध करेंगे कि दादर कबूतरखाना जल्द से जल्द खोला जाए. यह भी पढ़े: Dadar Kabutarkhana Video: कोर्ट के आदेश पर BMC ने सील किया था दादर कबूतरखाना, जैन समुदाय की भीड़ ने तोड़ा कवर, जबरन खोला कबूतरों को दाना डालने का स्थान; देखें वीडियों

दादर कबूतर कबूतरखाना खोलने की मांग

मुम्बई में कुल 52 कबूतरना

मुम्बई में कुल 52 कबूतरखाने हैं, जिनमें से चार को अस्थायी रूप से खोल दिया गया है. संत निलेशचंद्र विजय की मांग है कि दादर कबूतरखाना भी जल्द से जल्द आम लोगों और कबूतरों के लिए खोला जाए.

क्यों बंद किया  गया

दरअसल, एक याचिका के बाद बंबई हाईकोर्ट की फटकार के बाद, BMC ने दादर कबूतरखाना सहित शहर के अन्य कबूतरखाने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए बंद कर दिए थे. हालांकि, बीएमसी ने दो दिन पहले चार स्थानों – वर्ली रिज़र्वॉयर, अंधेरी वेस्ट के लोकहंडवाला बैक रोड के मैन्ग्रोव क्षेत्र, एरोली-मुलुंड चेक पोस्ट और बोरीवली वेस्ट के गोराई मैदान – पर अस्थायी रूप से कबूतरों को दाना खिलाने की अनुमति दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2025 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).