Tahawwur Rana News: 26/11 आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा की हिरासत बढ़ी, एनआईए 12 दिन और करेगी पूछताछ; VIDEO

Tahawwur Rana’s Custody Period Extended for 12 Days: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा की एनआईए कस्टडी 12 दिन और बढ़ा दी है. एनआईए ने राणा की और रिमांड की मांग की थी, जिस पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था और बाद में कस्टडी बढ़ा दी. राणा को 18 दिन की एनआईए रिमांड खत्म होने के बाद आज कोर्ट में पेश किया गया था. एनआईए ने तर्क दिया कि जांच के लिए उसे राणा से और पूछताछ करनी है.

गौरतलब है कि तहव्वुर राणा पर 2008 के भीषण मुंबई हमले में शामिल होने का आरोप है, जिसमें 166 लोगों की जान गई थी. अब 12 दिन तक एनआईए उसकी और गहन पूछताछ करेगी. इस मामले पर पूरे देश की नजर बनी हुई है.

ये भी पढें: मुंबई : 26/11 के शहीद पुलिसकर्मी की विधवा को डीएसपी नियुक्त किया गया